BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2025, 4:06 pm
BIG NEWS : नीमच शहर का ईदगाह क्षेत्र और किसान का खेत, जब खाकी को लगी इस गलत काम की भनक तो दी दबिश, जैसे ही मौके पर पहुंचे अधिकारी तो माजरा देख रह गए दंग, 11 आरोपी चढ़े हत्थे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिले के समस्त थाना प्रभारियों को सट्टा, जुआं एवं आईपीएल के दौरान लगने वाले क्रिकेट सट्टे पर सख्ती से अंकुष लगाने संबंधी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन तथा प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दें एवं थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में सायबर सेल, पुलिस थाना नीमच केंट एवं अन्य इकाई से गठित संयुक्त विशेष टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर दिनांक 19/20.03.2025 की मध्यरात्रि ईदगाह कालोनी के पिछे स्थित खेत में चल रहे जुएं के अड़डे पर दबिश देकर 11 जुआंरियों को गिरफ्तार कर 69 हजार 350 रूपयें, ताशपत्ती सहित 10 मोबाईल जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19/20.03.25 की रात्रि मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ईदगाह कालोनी के पीछे स्थित खेत में 14-15 व्यक्ति बैठकर ताश पत्ती से रुपये पैसों का हारजीत का दाव लगाकर जुआं खेल रहे हैं। सूचना पर से सायबर सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय नीमच, थाना नीमच कंेट सहित अन्य इकाई की विशेष टीम गठित कर दबिश दी जाकर 11 आरोपी को रंगे हाथ जुआ खेलते हुआ पकड़ा जिनके कब्जें से 69,350/- रुपयें, 52 ताश पत्ते सहित 10 मोबाईल जप्त किये जाकर थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 149/2025 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी - 
- नवीन पिता फूलचन्द्र कलाल उम्र 47 नि नीमच नाका मनासा।
- महेश पिता सम्पतलाल लोहार उम्र 28 साल नि रामपुरा नाका मनासा।
- अरविन्द पिता मोहनलाल चौधरी उम्र 36 साल नि तलाब के पास मनासा।
- मोनू पिता श्यामलाल माली उम्र 35 साल नि खडाशेर गली मनासा।
- कय्यूम पिता अब्दुल मजीद उम्र 48 साल नि नाका न 4 बघाना।
- प्रहलाद पिता बालमुकुन्द राठौर उम्र 54 साल नि भाटखेडी रोड मनासा।
- कृष्णगोपाल पिता मदनलाल मोची उम्र 44 साल नि पुरबिया मोहल्ला मनासा।
- आबिद हुसैन उर्फ बबलू पिता एहमद हुसैन पठान उम्र 34 साल नि जाकिर गली बघाना।
- सलीम उर्फ शकील पिता मोहम्मद मुकीम पठान उम्र 45 साल नि नाका न 4 बघाना।  
- राहुल पिता राजेश मोची उम्र 32 साल नि बंगला न 32 सब्जी मंडी नीमच।
- केशव उर्फ कुलभूषण पिता रविन्द्र शर्मा उम्र 35 साल नि अमर कालोनी बघाना।

फरार आरोपी-
- आबिद उर्फ गेटू नि खारी कुआ।
- आबिद उर्फ लम्बू नि ईदगाह के पास नीमच।
- राजू उर्फ चकडा जाति पठान नि बड़ी मंडी नीमच।

सराहनीय कार्य- 
उक्त कार्य में थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान, प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दें, प्रआर. ज्ञानचंद यादव, सउनि श्यामलाल नागलोथ, प्रआर. आदित्य गौड़, प्रआर सौरभ सिंह सैंगर, प्रआर. पदम उज्जैनिया, प्रआर. श्रीपाल सिंह, आर. कुलदीप सिंह, आर. विश्वेन्द्र सिंह, आर. हितेश बोरीवाल, आर. राजेश चौधरी, आर. सर्वेश यादव, आर. लखन प्रताप सिंह, प्रआर मोनवीर सिंह, आर. अनिल पाटीदार, आर. गणेश मालेचा, आर. विरेन्द्रसिंह, आर. कारूलाल जाट, आर. राजेश जाट, आर. सुनील कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE