BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2025, 6:12 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की मंगलवाड़ थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब खाकी को लगी भनक तो दी यहां दस्तक, फिर जैसे ही शंकर ने लगाई दौड.., पीछाकर ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये कितनी मात्रा में ले जा रहा था अफीम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की मंगलवाड़ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 500 ग्राम अवैध अफीम व 460 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही के समस्त थानाधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसी क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में बुधवार को एसएचओ मंगलवाड भगवानलाल पु.नि. व पुलिस जाप्ता कानि. राकेश कुमार, सुनिल कुमार, उम्मेदसिंह व राजेन्द्र के साथ थाना क्षेत्र में गश्त करता हुआ मंगलवाड चितौडगढ हाईवे रोड ब्रीज के नीचे पहुंचे, जहां एक व्यक्ति पुलिस जाप्ता को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पकडकर नाम पता पूछा तो अपना नाम जयपुर जिले के बिलौची थाना दौलतपुरा निवासी 30 वर्षीय शंकरलाल पुत्र रामनाथ जाट होना बताया। जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जेशुदा बैग से 500 ग्राम अवैध अफीम व 460 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया जाकर आरोपी शंकर लाल को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE