BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2025, 7:28 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की राशमी थाना पुलिस और बाईपास पर नाकाबंदी, जब पहुंची तेज रफ्तार कार तो अधिकारियों को हुआ शक, फिर जैसे ही रोककर ली तलाशी तो उड़ गए सबके होश, कई किलो अफीम के साथ हत्थे चढ़े आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की राशमी थाना पुलिस ने बुधवार को नाकाबंदी के दौरान एक निसान कार से दो किलो 185 ग्राम अवैध अफिम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व रोकथाम कार्यवाही के तहत एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी गंगरार प्रभुलाल कुमावत के निर्देशन में थानाधिकारी राशमी देवेन्द्र सिंह देवल उ.नि. पुलिस जाप्ता एएसआई अम्बालाल, कानि. रमेश विश्नोई, चतरदान, सज्जन सिंह व अर्जुन लाल द्वारा बुधवार को राशमी बाईपास पर नाकाबन्दी की जा रही थी। इसी दौराने एक निसान कम्पनी की मेग्नाईट कार आती हुई नजर आई, जिसको पास आने पर हाथ का ईशारा कर रुकवाने का प्रयास किया गया तो कार चालक व उसका एक अन्य साथी कार को नाकाबन्दी स्थल से पहले रोक कर भागने लगे। थानाधिकारी व जाप्ता द्वारा तुरन्त कार के पास पहुँच उक्त कार चालक व साथी को रोककर संदिग्ध होना व पुलिस को देखकर भागने के कारण कार की नियमनुसार तलाशी ली गई तो उक्त कार के डेस्बोर्ड में पौलिथीन की पांच थैलियों में दो किलो 185 ग्राम अवैध अफिम मिली। अवैध अफीम व निसान कार को जब्त कर आरोपी जोधपुर जिले के जाटो का बास चान्देलाव थाना कापरडा निवासी 28 वर्षीय राजेश पुत्र मुकेश जाट व राशमी थाने के बारू निवासी 21 वर्षीय शिवलाल पुत्र भैरुलाल जाट को गिरफतार किया जाकर आरोपियों के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।
उक्त कार्यवाही में राशमी थाने के कानि. चतरदान व सज्जन सिंह की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE