BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2025, 1:48 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की साडास थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जैसे ही खाकी को लगी भनक तो की घेराबंदी, फिर जब मोटरसाइकिल से पहुंचा नंदलाल, रोककर ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये कितनी मात्रा में ले जा रहा था अफीम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना साडास ने अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए मोटर साईकिल सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 585 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड कार्यवाही हेतु एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह, डीएसपी गंगरार प्रभुलाल कुमावत के सुपरविजन मे गुरुवार को थानाधिकारी साडास आजाद पटेल उ.नि. व पुलिस टीम कानि. बाबूलाल, सुरेश, प्रदीप, अजीत, शंकरलाल व महेश गिरी द्वारा कुंवालिया रोड से माताजी का खेड़ा जाने वाले कच्चे रास्ते पर श्मसान के पास, सरहद माताजी का खेडा पर नाकाबन्दी की जा रही थी। इसी दौरान माताजी का खेड़ा की तरफ से एक मोटरसाईकिल तेज गति से आई जिसको पुलिस टीम द्वारा रूकवाया गया व मोटरसाईकिल चालक की नियमानुसार तलाशी ली गई , तो मोटरसाईकिल के बाईं तरफ स्थित टूल बॉक्स को खोलकर देखा तो उसमें एक नारंगी रंग की प्लास्टिक की थैली नजर आई जिसमें 585 ग्राम अवैध अफीम पाई गई। उक्त अवैध अफीम व मोटर साईकिल को जब्त कर आरोपी बस्सी थाने के कुम्हारों का बाडा, पाल निवासी 38 वर्षीय नन्दलाल पुत्र फुलचन्द सुवालका को गिरफतार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है।
उक्त कार्यवाही में साडास थाने के कानि. प्रदीप पालीवाल व सुरेश की विशेष भुमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE