BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2025, 3:36 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की पारसोली थाना पुलिस और बाइक सवार तस्कर, जैसे ही लगाया टॉप गेर तो रास्ते में मिली खाकी की नाकाबंदी, फिर जब अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की पारसोली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए गुरुवार को नाकाबंदी के दौरान एक बाईक पर 560 ग्राम अवैध अफीम ले जाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं मामले में एक नाबालिग को डिटेन किया है। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पारसोली थाना पुलिस ने इस साल की यह आठवीं कार्यवाही की हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध रुप से मादक पदार्थों का परिवहन करने वाले तस्करो पर प्रभावी कार्यवाही करने के मध्यनजर एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली प्रेमसिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में कानि. मनोज, प्रितम, जितेन्द्र, शीशराम, रतनसिंह व गोकुल द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड हेतु तेजपुर से नंदवई रोड पर सरहद गुढा के पास नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान नंदवई की तरफ से दो व्यक्ति एक हीरो स्पलेण्डर मोटर साईकिल पर आये जिनको रुकवाकर नाम पते पूछे गए तो दोनो घबरा गए। मोटर साईकिल चालक नाबालिग होकर उसके पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम तेजपुर पुलिस थाना पारसोली निवासी राजूलाल पुत्र सूडा रेगर होना बताया। उनके कब्जेशुदा मोटर साईकिल की तलाशी ली गई तो मोटर साईकिल की पेट्रोल टंकी के उपर रेग्जीन की जेब के अन्दर छिपा रखी एक प्लास्टिक की थैली में कुल 560 ग्राम अवैध अफीम पायी गई। नाबालिग बाल अपचारी एवं आरोपी राजूलाल रेगर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अवैध अफीम, मोटर साईकिल को जब्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE