BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2025, 7:30 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की बेगूं थाना पुलिस ने किया खाद बीज और कपड़े की दुकान में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश, एक आरोपी चढ़ा हत्थे, पूछताछ में कबूला जुर्म, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। एक माह पूर्व कस्बा बेगूं में खाद बीज और कपड़े की दुकान में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए बेगू थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 18 फरवरी को कस्बा बेगूं के पुराना बस स्टेण्ड पर महेश कुमार घटियाणी की खाद बिज भंडार की दुकान से दुकान का शटर ऊंचा कर अंदर प्रवेश कर अज्ञात बदमाशों ने गल्ले व अन्य दराज से करीब चार लाख रुपये नगद चोरी कर लिए, वहीं लक्ष्मीनाथ मन्दिर के पास सदर बाजार स्थित राजकुमार छिपा की राजन वस्त्रालय नामक दुकान से भी करीब 2 लाख रुपये चोरो ने शटर को उपर कर घटना को अंजाम दिया। चोरी की वारदात पर प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई श्यामगिरी के जिम्मे की गई। 

उक्त घटना को ट्रेस आउट कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए, एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ व डीएसपी बेगूं अजंलिसिह के निर्देशन में थानाधिकारी थाना बेगू शिवलाल मीणा पु.नि. द्वारा जांच अधिकारी एएसआई श्यामगिरी व जाप्ता कानि. मनोहर, कानि. सीताराम , कानि. धमेन्द्र व साईबर सेल के कानि. रामवतार की टीम गठित की गई। टीम ने जांच के दौरान घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये एवं फुटेज मे संदिग्ध तीन व्यक्ति दिखने पर उनके जाने वालेे रास्ते पर काटून्दा, बस्सी टोल, निम्बाहेड़ा, मेनाल, रतनगढ, नीमच, सिगोंली, बिजौलिया, बून्दी, लाडपुरा, माण्डलगढ ,दूदू, जयपुर ,तक लगभग 300 से अधिक कैमरे के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियो के जाने वाले रास्तो को खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज मे आने वाले संदिग्ध व्यक्तियो के फोटो मौतबिर, मौजीज, मुखबिरो व सोशल नेटवर्किग के जरीये पता लगाया गया। लगभग 15-20 दिन तक पुलिस टीम ने लगातार आरोपियों की तलाश की काफी प्रयास के बाद गठित टीम द्वारा सूचना पर बान्दीकुई जिला दौसा से आरोपी  मंगनाराम उर्फ कालू पुत्र कजोड़ पुत्र बागरिया उम्र 22 साल निवासी बागरिया की ढाणी, सुनाड़िया पुलिस थाना दूदू जिला जयपुर ग्रामीण को डिटेन किया जाकर पुछताछ की गई। आरोपी मंगनाराम उर्फ कालू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कि 18 फरवरी को वह उसके दो साथियो के साथ मोटरसाईकिल लेकर बेगू आये और सुबह से समय दुकानो का ताला तोड़कर गले मे रखे रूपये चूराना कबूल किया। इस पर आरोपी  को गिरप्तार किया जाकर चार दिन का पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया। प्रकरण मे अनुसन्धान जारी है व घटना मे सलिप्त अन्य दो व्यक्ति की तलाश जारी है। जिनसे चोरी की और वारदातें खुलने की सम्भावना है।  आरोपियों के विरुद्ध पूर्व मे तीन प्रकरण सम्पत्ति संबंधी अपराधों के दर्ज है ।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE