BREAKING NEWS
KHABAR : पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जागरूकता एवं.. <<     KHABAR : 100 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात पर रामपुरा के.. <<     KHABAR : मनासा में प्रधानमंत्री के पुतला दहन पर.. <<     उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में सुरक्षा.. <<     KHABAR : एएसआई से एसआई पद पर पदोन्नत हुए राकेश.. <<     KHABAR : सतना में नलों से निकल रहा कीड़ों वाला पानी,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव 2026, प्रत्याशी घनश्याम का बड़ा.. <<     खरगोन के कसरावद में अज्ञात वाहन की टक्कर से.. <<     दतिया उपचुनाव के बीच BSP को सबसे बड़ा राजनैतिक.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पहले बीएसपी को बड़ा झटका,.. <<     उज्जैन के टावर चौक पर दिनदहाड़े फायरिंग,.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर की पार्किंग में सुरक्षा.. <<     BIG NEWS : महाकाल दर्शन के लिए उमड़ेगा रिकॉर्ड.. <<     शिवपुरी में नवविवाहिता का ससुराल पर.. <<     शिवपुरी जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा,.. <<     KHABAR : उज्जैन में सावन में रविवार को खुलेंगे.. <<     जयसिंहनगर में बेखौफ चोरों का तांडव, वार्ड 9 के.. <<     NEWS : माउंट आबू पहुंचे विधानसभा मुख्य सचेतक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2025, 10:48 am
BIG NEWS : राजस्थान की निकुंभ थाना पुलिस और नशे की तस्करी, जैसे ही मोटरसाइकिल से रवाना हुए शिव और कमल तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जब अधिकारियों ने पूछताछ के बाद ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की निकुम्भ थाना पुलिस व जिला विशेष शाखा टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही करते हुए शनिवार को नाकाबंदी के दौरान एक बाईक पर सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 204.05 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी बड़ीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में शनिवार को डीएसटी टीम की सूचना पर थानाधिकारी निकुम्भ रामसिंह उ.नि. के नेतृत्व में हैडकानि. उगमाराम, कानि. सूर्यपालसिंह, सन्दीप व नगजीराम द्वारा नाकाबंदी की जा रही थी नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाईकिल आई जो नाकाबन्दी स्थल से वापस घुमाकर मोटरसाईकिल चालक द्वारा भगाने का प्रयास किया। जिसे पुलिस जाप्ता ने घेरा देकर पकडा व पुलिस को देखकर भागना संदिग्ध होने पर उसकी तलाशी ली गई तो कब्जे से कुल 204.05 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर मिला। 
उक्त एमडीएमए मौली पाउडर व मोटर साईकिल को जब्त कर आरोपी एमपी के उज्जैन जिले के झारडा थानांतर्गत माल्या इन्दोक निवासी 21 वर्षीय शिवसिंह पुत्र कानसिंह ठाकुर व उज्जैन जिले के झारडा थानांतर्गत इन्दोक 28 वर्षीय कमलसिंह पिता शिवसिंह ठाकुर को गिरफ्तार गया है। थाना निकुम्भ पर एन.डी.पी.एस. एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जब्त शुदा अवैध एमडीएमए मोली पाउडर के संबंध में आरोपियों से पुछताछ जारी है। उक्त कार्यवाही में विशेष भूमिका डीएसटी के कानि. सुरेन्द्रपाल की रही।

टीम डीएसटी-
डीएसटी प्रभारी मुंशी मोहम्मद उ.नि., हैडकानि. भूपेन्द्र सिंह,  कानि. रणजीत, सुरेन्द्रपाल, दीपक, विक्रम, विजय व अशोक।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE