BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2025, 12:23 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अफीम की बड़ी खेप, जैसे ही तस्कर ने लगाया थार जीप में टॉप गैर तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर घेराबंदी कर ली तलाशी तो उड़ गए होश, क्विंटलों से भरा था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की कनेरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बहुत बड़ी कार्रवाई करते हुए महिन्द्रा थार जीप में परिवहन की जा रही एक क्विण्टल 02 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम को जब्त कर कनेरा थाना क्षेत्र के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस की विगत कई वर्षों में यह बहुत बड़ी एक करवाई है। गिरफ्तार आरोपी एमपी के नीमच जिले में तस्करी में वांछित हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिला अफीम उत्पादन का वृहद क्षेत्र होने व वर्तमान में खेतो से अफीम निकालने का कार्य चल रहा है। जिससे तस्कर मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय हो रहे हैं। तस्करी की रोकथाम करने व तस्करों पर लगाम कसने के लिए जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गई। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एंव डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपर विजन में रविवार को थानाधिकारी कनेरा महेंद्र सिह पुलिस उप निरीक्षक व जाप्ता एएसआई बालमुकुन्द सउनि, महेन्द्र कुमार सउनि, कानि. सुनिल कुमार, सुरेश, रामनिवास, वासुदेव, नेतराम, गोकुल, भवराराम मय वाहन के कनेरा-विजयपुर आम रोड थाने के बाहर दौराने नाकाबन्दी आरोपी भंवरलाल पुत्र गंगाराम धाकड़ उम्र 56 साल निवासी कोचवा थाना कनेरा जिला चितौडगढ के कब्जे शुदा बिना नम्बरी काले रंग की महिन्द्रा थार गाड़ी में 02 स्टील के डिब्बों में व 03 बेग में भरी 33 प्लास्टिक की थैलीयो मे 01 क्विण्टल 02 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर आरोपी भंवरलाल धाकड़ को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। पुलिस के अनुसार अफीम तस्करी में पिछले लंबे समय बाद इतनी बड़ी खेप पकड़ी गई है। उक्त कार्यवाही में थानाधिकारी कनेरा महेन्द्र सिंह कानि. रामनिवास व सुनील की विशेष भूमिका रही हैं। गिरफ्तार आरोपी एमपी के नीमच जिले के जावद थाने में तस्करी में वांछित चल रहा हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE