BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2025, 5:05 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और बाइक सवार तस्कर, जब नीमच से रवाना हुए अरूण और जीवन तो हाईवे पर मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही उठाया ये कदम तो एक्शन में आए अधिकारी, पीछाकर ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये कितनी किलो अफीम के साथ धराएं, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने रविवार को एमपी राजस्थान बॉर्डर की जलिया चौक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक बाईक पर सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 5 किलो 688 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एमपी के निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के तहत अधिकाधिक कार्यवाही हेतू एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन एंव डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव व थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा राम सुमेर पु नि के सुपर विजन में रविवार को थाना इंचार्ज कन्हैया लाल उप निरीक्षक व पुलिस जाप्ता हैड कानि. हरविन्दर सिंह, कानि. रणजीत, राकेश,, विजयसिंह, रामकेश, विरेन्द्र सिह व सरियाराम के नीमच- चितौड़गढ़ हाईवे रोड जलिया चेक पोस्ट पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौराने नीमच की तरफ से एक मोटर साईकिल आई जिसको रूकवाने का प्रयास किया गया तो मोटर साईकिल के चालक ने मोटर साईकिल को वापस मोड पर भगा ले जाने का प्रयास किया, जिसको बड़ी मुश्किल से घेरा देकर रूकवाया जाकर उनके कब्जे शुदा बैग की तलाशी ली गई तो बैग मे से 06 पारदर्शी प्लास्टिक की थैलियो मे भरी अवैध अफीम का कुल वजन 5 किलो 688 ग्राम हुआ। उक्त अवैध अफीम व मोटर साईकिल को जब्त कर दोनों आरोपियों एमपी के नीमच जिले के बोरदिया खुर्द थाना नीमच सीटी 20 वर्षीय अरूण सिह पुत्र विक्रम सिह व 46 वर्षीय जीवन सिह पुत्र ईश्वर सिह सोधिया राजपुत को गिरफतार किया जाकर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE