BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2025, 11:01 am
KHABAR : खेलो इंडिया वीमेंस जूनियर तैराकी में नीमच को 5 मैडल, कनकश्री, प्रथा व अस्मि ने जिले को किया गौरान्वित, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। खेलो इंडिया तैराकी जूनियर वीमेंस लीन राउंड 2  ज़ोन 4 में मध्यप्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ व ओडिसा के खिलाड़ियों को पटखनी देते हुए एक गोल्ड एक सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज़ मैडल पर  कब्जा कर म प्र और नीमच को किया गौरान्वित । तैराकी मेन्टर प्रभु मूलचंदानी मोटिवेटर राकेश कोठारी ने बताया कि नीमच की स्टार प्लेयर  कनकश्री तेजप्रकाश धारवाल ने 200 मी. बटर फ्लाय में गोल्ड , 200 मी. ब्रैस्ट स्ट्रोक में सिल्वर एवं 200 मी. बैक स्ट्रोक में ब्रॉन्ज़ मैडल पर जीत हासिल की तो अस्मि मयंक कटारिया ने 200 मी. बटर फ्लाय में ब्रॉन्ज़ मैडल और प्रथा गजेंद्र हरोड ने 100 मी. बैक स्ट्रोक में  बेहतरीन प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज़ मैडल पर कब्जा किया । नए सत्र की धमाकेदार शुरुवात नीमच गर्ल्स द्वारा। 
मूलचंदानी ने बताया  स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब और नगर पालिका पूल से निकलते सितारे इंडिया लेवल पर होने वाली हर प्रतियोगिता में अपनी धाक जमाये हुए है । नपा प्रशासन का सकारात्मक सहयोग , नपा स्विमिंग लाइफ़ सेविंग व कोचेस सुधा सोलंकी, आयुष गौड़, नीलेश घावरी, अभिषेक अहीर एवं रोहित अहीर साथ ही न्यूली नेशनल प्लयेर एवं कोच समीर सिंह जादोन व शुभम स्वर्णकार की कड़ी मेहनत पूल स्टाफ का सपोर्ट -टीम नीमच को रोज नए मुकाम पर पहुचा रहे है  तो रोज नई मंजिल का रास्ता दिखा रहे  और एक दिन यह कोशिश  ओलंपिक तक का रास्ता भी तय करेगी । मेन्टर मूलचंदानी ने बताया कि एक समय ऐसा था (2010 से 2015 ) उस समय पूल कोचेस सपना देखते थे आठ लेन आठ कोच और 64 खिलाड़ी  जिस दिन नीमच के पास होंगे उस दिन से नीमच अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी नीमच टॉप पर रहेगा। अब लगता है वह समय नजदीक है । नीमच स्विमफ्लाय क्लब , जिला तैराकी संघ , जिला ट्रायथलन संघ , जिला पेंटाथलॉन संघ , जिला पैफी ने सभी खिलाड़ियों और कोचेस को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE