BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2025, 11:44 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की पारसोली थाना पुलिस और हाईवे पर नाकाबंदी, तभी बाइक से पहुंचा बनवारी, फिर जैसे ही खाकी ने पूछताछ के बाद ली तलाशी तो उड़ गए होश, भारी मात्रा में ले जा रहा था अफीम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के पुलिस थाना पारसोली द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध धरपकड कार्यवाही जारी रखते हुए सोमवार को बाईक सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 2 किलो 120 ग्राम अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध रुप से मादक पदार्थों का परिवहन करने वाले तस्करो पर प्रभावी कार्यवाही के मद्देनजर एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली प्रेमसिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में एएसआई भैरुलाल, कानि मनोज, प्रितम, दिनेश, शीशराम व रतनसिंह द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 चितौडगढ-कोटा फॉरलेन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पारसोली के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान बिछोर की तरफ से आई एक बाईक को रुकवाकर चैक किया तो मोटर साईकिल के साईड में लगे बैग के अन्दर एक प्लास्टिक की थैली में कुल 2 किलो 120 ग्राम अवैध अफीम पायी गई। उक्त अवैध अफीम व बाईक को जब्त कर आरोपी बेगूं थानांतर्गत गोपालपुरा निवासी 40 वर्षीय बनवारीलाल पुत्र किशन लाल धाकड़ को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE