BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2025, 7:53 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की गंगरार थाना पुलिस और स्लीपर बस का सफर, जैसे ही सवार हुए तस्कर तो मुखबिर ने दी सूचना, फिर अधिकारियों ने नाकाबंदी कर रोका वाहन, संदिग्धों की ली तलाशी तो निकली अफीम, अब सलाखों के पीछे रहेंगे अजीत और सोहन, जानिये कितनी मात्रा में ले जा रहे थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना गंगरार ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए स्लीपर बस में यात्रा कर रहे दो व्यक्तियों के कब्जे से 1 किलो 640 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर दोनो आरोपियों को गिरफतार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की धरपकड कार्यवाही के अन्तर्गत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार प्रभु लाल कुमावत के सुपरविजन में सोमवार को थानाधिकारी गंगरार दुर्गाप्रसाद दाधिच पु.नि. व पुलिस जाप्ता एएसआई शिवलाल, शैतानसिंह, कानि. प्रकाश, भरत कुमार, श्योपत, रोहिताश, गोविन्द व जगदीश द्वारा टोल नाका गंगरार पर नाकाबन्दी के दौरान स्लीपर बस को रूकवाकर चौक किया तो उसमें दो व्यक्तियों द्वारा अवैध अफीम का परिवहन किया जा रहा था। जिनको बस से उतारकर नाम पता पुछा तो एक अजीत पालसिह उर्फ विजयपालसिह पुत्र दशरथसिह राजपूत उम्र 23 साल निवासी पाटनिया थाना हथूनियां जिला प्रतापगढ व दूसरा सोहनसिह पुत्र कुशालसिह राजपूत उम्र 30 साल निवासी बेलारा थाना पिपलिया मण्डी जिला मन्दसौर एम.पी. की तलाशी ली गई तो उनके बेग के अन्दर तीन थैलियों में अवैध अफीम भरी हुई पाई गई, जिनका वजन किया तो कुल 1 किला 640 ग्राम अवैध अफीम हुआ।  उक्त अवैध अफीम को जब्त किया जाकर दोनो आरोपियों को गिरफतार किया गया है। उक्त कार्यवाही में कानि. प्रकाश, भरत व श्योपत की विषेश भूमिका रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE