BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2025, 11:07 am
KHABAR : विद्युत विभाग का कार्यपालन यंत्री रिश्वत लेते धराया, लोकायुक्त की टीम ने 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, पढे़ मनोज शुक्ला की खबर 

Share On:-

भौरासा। नगरीय क्षेत्र अंतर्गत उज्जैन लोकायुक्त द्वारा विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री आनंद अहिरवाल को रिश्वत की पहली किस्त 25 हजार रुपए के साथ रंगे हाथ पकडकर कर सख्त कारवाई की।


उज्जैन लोकायुक्त इंस्पेक्टर राजेंद्र वर्मा ने बताया कि सोनकच्छ के पुष्पराज सिंह राजपूत से आरोपी आनंद अहिरवाल ने बोलेरो गाड़ी विभाग मे अटैच करने के लिए ओर फर्जी भाव में बढ़ोतरी करने के लिए 70 हजार की रिश्वत की मांग थी दोनों के बिच 50 हजार मे बात तय की गई थी फरियादी ने जिसकी शिकायत लोकायुक्त मे की थी।जिस पर लोकायुक्त द्वारा ट्रैप करने की योजना बनाई गई। आनंद अहिरवाल ने अपने कार्यस्थल सोनकच्छ से बाहर आकर चलती गाड़ी में पुष्पराज सिंह राजपूत से रिश्वत के 25 हजार रुपए लिए ओर चल दिए। जिसका लोकायुक्त टीम द्वारा सोनकच्छ से पीछा करते हुए भौरासा टोल टैक्स पर भौरासा पुलिस के सहयोग से आरोपी को पकड़ा। पकड़े जाने के बाद आरोपी गाड़ी से उतर कर भागने लगे साथ ही ट्रैपिंग टीम से हुड़ झुड़ करने लगा। उसके बाद गाड़ी की जांच की गई और गाड़ी में रुपए रखे पाए गए ओर साथ ही रुपए में लगे केमिकल का हाथ धुलवाकर आगे की कार्यवाही की गई। कार्यवाही में डीएसपी दिनेश पटेल, निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, आरक्षक इसरार, हितेश लालावत, कुनाल पुरोहित, संदीप कदम व श्याम शर्मा टीम ने कार्यवाही की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE