BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2025, 8:11 pm
BIG NEWS : नीमच की खाकी का बड़ा एक्शन, राजस्थान रॉयल्स वर्सेस कोलकाता नाईट राईडर पर सट्टा लगा रहे थे नवीन और विष्णु, जैसे ही दी दबिश तो चढ़े हत्थे, पूछताछ में कबूला वधवा परिवार के इस लड़के का नाम, एंड्राइड फोन व नकदी जब्त, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा वर्तमान में चल रहे आईपीएल को लेकर निगाह रखने व सटटा लगाने वालो पर कार्यवाही करने हैतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, नवलसिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिव रघुवंशी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस द्वारा आईपीएल मेच पर सटटा लगाते हुए 3 आरोपीयों के विरूध्द कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किया गया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मनासा पुलिस को दिनांक 26.03.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नवीन पिता घीसालाल शर्मा उम्र 31 साल निवासी हांसपुर, विष्णु पिता गोविन्ददास बैरागी उम्र 29 साल निवासी बरलई थाना कुकडेश्वर के एड्राएड मोबाईल फोन पर आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स वर्सेस कोलकाता नाईट राईडर क्रिकेट मेच मे आईडी से लाखो रुपये का आनलाईन सटटा खेलकर अवैध लाभ कमा रहे है सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपीगण नवीन पिता घीसालाल शर्मा उम्र 31 साल निवासी हांसपुर, विष्णु पिता गोविन्ददास बैरागी उम्र 29 साल निवासी बरलई थाना कुकडेश्वर को आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स वर्सेस कोलकाता नाईट राईडर क्रिकेट मेच मे एक मास्टर आईडी से आनलाईन सटटा खेलते हुए रंगे हाथो पकड़े गये जिन्हे मौके पर गिरफ्तार किया जाकर इनके कब्जे से चार एड्रॉएड मोबाईल फोन व नगदी जप्त किये गये। आरोपी के मोबाईल का सुक्ष्मता से परीक्षण करते 3 विदेशी नं. से रजिस्टर्ड वाटसप अकाउंट की जानकारी प्राप्त हुई है, जिनके संबंध मे जांच की जा रही है। आरोपी अन्य लोगो के साथ संगठित गिरोह बना कर संगठित होकर अवैध लाभ कमा रहे थे जिन्हे आज न्यायालय मनासा पेश किया गया जिनका जेएमएफसी द्वारा पुलिस रिमाण्ड दिनांक 30.03.2025 का स्वीकृत किया गया जो आरोपी से उक्त ऑनलाईन सट्टे के संबंध में आईडी संबंधी जानकारी किस-किसको बेची गयी व मास्टर आईडी किससे प्राप्त की गयी व बैंक खातो संबंधी जानकारी व अन्य जानकारी प्राप्त की जावेगी। 

जप्तसामग्री- 
चार एंड्राएड मोबाईल व नगदी 

गिरफ्तार आरोपी-
-  नवीन पिता घीसालाल शर्मा उम्र 31 साल निवासी हांसपुर 
- विष्णु पिता गोविन्ददास बैरागी उम्र 29 साल निवासी बरलई थाना कुकड़ेश्वर।

फरार आरोपी-
प्रियांशु पिता दिनेश वधवा निवासी उषागंज मनासा व अन्य आरोपीगण 

सराहनीय कार्य- 
थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE