BREAKING NEWS
KHABAR : 100 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात पर रामपुरा के.. <<     KHABAR : मनासा में प्रधानमंत्री के पुतला दहन पर.. <<     उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में सुरक्षा.. <<     KHABAR : एएसआई से एसआई पद पर पदोन्नत हुए राकेश.. <<     KHABAR : सतना में नलों से निकल रहा कीड़ों वाला पानी,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव 2026, प्रत्याशी घनश्याम का बड़ा.. <<     खरगोन के कसरावद में अज्ञात वाहन की टक्कर से.. <<     दतिया उपचुनाव के बीच BSP को सबसे बड़ा राजनैतिक.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पहले बीएसपी को बड़ा झटका,.. <<     उज्जैन के टावर चौक पर दिनदहाड़े फायरिंग,.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर की पार्किंग में सुरक्षा.. <<     BIG NEWS : महाकाल दर्शन के लिए उमड़ेगा रिकॉर्ड.. <<     शिवपुरी में नवविवाहिता का ससुराल पर.. <<     शिवपुरी जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा,.. <<     KHABAR : उज्जैन में सावन में रविवार को खुलेंगे.. <<     जयसिंहनगर में बेखौफ चोरों का तांडव, वार्ड 9 के.. <<     NEWS : माउंट आबू पहुंचे विधानसभा मुख्य सचेतक.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश में आधी रात आईएएस का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2025, 1:47 pm
BIG NEWS : नीमच शहर का भोलाराम कंपाउंड और भरी दोपहरी का समय, जब सुमित राठौड़ ने लहराई तलवार तो मच गई अफरा-तफरी, किशन सैनी के साथ की मारपीट, फिर भी खाकी ने नहीं की कार्रवाई, एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज भोलाराम कंपाउंड निवासी किशन कुमार और माया सैनी ने आवेदन देकर आरोपी सुमित राठौर और उसके साथियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। 
किशन कुमार सैनी और माया सैनी द्वारा पुलिस कप्तान के नाम दिए गए आवेदन में कहा गया है कि 26 मार्च को दिन में 2.30 बजे सुमित राठौर, त्रिलोक चौहान और उनके सात आठ साथियों ने हाथों में तलवार लेकर गंदी गालियां देते हुए हमारे साथ मारपीट की। जिसकी वजह से‌ किशन सैनी की आंख और हाथ में चोटें आई है। बीच बचाव करने पहुंची माया सैनी के आरोपियों ने बाल खींचे। धक्का मुक्की की। लाड कुंवर और भावना ने भी हमारे साथ मारपीट की। किशन सैनी के ठेले पर रखी नमकीन की बरनिया तोड़ दी। आरोपी सुमित राठौर तलवार लहराकर किशन सैनी को मारने दौड़ा। तब पुत्र रोहन सैनी ने बीच बचाव कर छुड़वाया, अन्यथा अनहोनी हो सकती थी। 
किशन सैनी का कहना है कि कैंट थाने पर हमारे द्वारा बताई गई पूरी घटना के आधार पर कायमी नहीं की गई है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि सुमित राठौर अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। पूर्व में जिला बदर रह चुका है। इस व्यक्ति से किशन कुमार सैनी के परिवार को जान माल का खतरा है। माया सैनी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ घटना के आधार पर कायमी की जाए और उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए, ताकि हम भय मुक्त होकर रह सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE