BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2025, 8:21 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की सदर थाना पुलिस और ओछड़ी पुलिया, जब खाकी को लगी भनक तो दी दबिश, फिर जैसे ही ली तलाशी तो माजरा देख रह गए दंग, एक किलो से ज्यादा अफीम के साथ पकड़ाएं मंदसौर के तस्कर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने ओछड़ी पुलिया के नीचे दो संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से एक किलो से अधिक अवैध अफीम को जब्त कर एमपी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी सरिता सिंह एवं वृताधिकारी  चितौडगढ विनय चौधरी के निर्देशन में थानाधिकारी सदर चितौड़गढ़ निरंजन प्रताप सिंह पु.नि.  के निर्देश पर थाने के तुलसीराम उ.नि. व पुलिस जाप्ता हैड कानि. सुरेन्द्र सिंह, कानि. डूंगरसिंह, बलवंत सिंह, पृथ्वीपाल सिंह, भजनलाल व विनोद द्वारा ओछड़ी पुलिया के नीचे दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर उन्हें रोककर नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम एमपी के मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी थाने के काचरिया चन्द्रावत निवासी 25 वर्षीय हरिश खारोल पुत्र शांतिलाल खारोल व दुसरे ने अपना नाम विजय पाल सिंह पुत्र पर्वत सिंह राजपुत (25) होना बताया। उक्त हरिश खारोल एवं विजय पाल सिंह राजपूत की गतिविधियों संदिग्ध होने से एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो की पालना करते इनके कब्जेशुदा बैग में पॉलिथीन की थैलियों में भरी हुई कुल 1 किलो 12 ग्राम अवैध अफीम मिलने से अफीम कों जप्त कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपियों से अवैध अफीम के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE