BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2025, 10:08 am
NEWS : पुलिस थाना पारसोली द्वारा मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध धरपकड कार्यवाही, 410 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना पारसोली द्वारा मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध धरपकड कार्यवाही जारी रखते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 410 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफतार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध रुप से मादक पदार्थों का परिवहन करने वाले तस्करो पर प्रभावी कार्यवाही के मध्यनजर एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली प्रेमसिंह उ.नि.  के नेतृत्व में एएसआई देवीलाल, कानि. जितेन्द्र, गिरिराज, राजेन्द्र व हरिकृष्ण द्वारा शनिवार को पारसोली थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। रात्रि को गश्त के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 कोटा चितौडगढ लेन पर स्थित बस स्टेण्ड पर एक युवक बैठा हुआ नजर आया। पुलिस को देखकर युवक की गतिविधि संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी ली गई तो कब्जेशुदा बैग के अन्दर एक प्लास्टिक की थैली में कुल 410 ग्राम अवैध अफीम पायी गई। उक्त अवैध अफीम को जब्त कर आरोपी बाड़मेर जिले के चौहटन थानांतर्गत धारासर कोठे का तला निवासी 20 वर्षीय हरीश पुत्र अमरा राम सांई जाट को गिरफ्तार किया गया। आरोपी नव पुलिस पूछताछ में बाड़मेर से अफीम लेने आना बताया। थाना पारसोली पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE