BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2025, 10:10 am
NEWS : अफीम डोडाचुरा की तस्करी के विरूद्व कार्यवाही, बाईक पर 20 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने रविवार को अवैध अफीम डोडाचुरा की तस्करी के विरूद्व कार्यवाही करते हुए एक बिना नम्बरी मोटर साईकल पर 20 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडाचुरा परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरप्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। जिस पर एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन मे डीएसपी बेगूं अजंलिसिह के सुपरविजन में थानाधिकारी बेगू शिवलाल मीणा पु. नि. के नेतृत्व मे थाने के एएसआई रामदयाल, कानि. विजय, ललितसिंह, जगदीप, रमेश व मनोहर द्वारा रविवार को पुराना बस स्टेण्ड पर पहुच नाकाबन्दी की गई। नाकाबन्दी के दौरान चेंची पुलिया की तरफ से एक बिना नम्बरी मोटर साईकल पर दो व्यक्ति बैठे हो उनके बिच में एक बेग रखकर लेकर आये जिनको पुलिस जाप्ता के द्वारा रूकने का ईशारा किया गया उक्त मेाटर साईकल के चालक के द्वारा नाकाबन्दी तोडकर मेाटर साईकल को कस्बा बेगूं के मुख्य बाजार की तरफ भगाकर ले गया।  जिस पर पुलिस जाप्ता ने बडी मशक्कत के साथ मोटरसाईकिल चालक को घेरा देकर पकड लिया। मोटरसाईकिल चालक के पीछे बैठा व्यक्ति चलती मोटरसाईकिल से बेग को छोड़कर कूद कर भाग गया। जिसकी काफी तलास करने पर कोई पता नहीं चला। मोटर साईकल पर रखे बैगनी रंग के बेग को खोल कर चौक किया गया तो उसमें 20 किलो 080 ग्राम पिसा हुआ अफीम डोडाचुरा होना पाया गया। उक्त अवैध अफीम डोडाचुरा व मोटर साईकल को जब्त कर आरोपी एमपी के नीमच जिले के मनासा थानांतर्गत हाडी पिपलिया निवासी 24 वर्षीय संदीप पुत्र हरिशचन्द बांछडा को गिरफ्तार कर अवैध अफीम डोडाचुरा के संबंध में थाना बेंगू पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं। मोके से फरार व्यक्ति विकास पुत्र भुवाना बांछडा निवासी हाडी पिपलिया, थाना मनासा जिला नीमच (म.प्र.) की तलाश जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE