BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2025, 5:39 pm
BIG NEWS : थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, स्कूटी पर अफीम ले जाते एक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सोमवार को जिले की साडास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए स्कूटी सवार एक व्यक्ति के कब्जे से एक किलो 48 ग्राम अवैध अफीम के जब्त कर एक आरोपी को गिरफतार किया है।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी की रोकथाम व धरपकड कार्यवाही हेतु एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी गंगरार प्रभुलाल कुमावत के सुपरविजन में सोमवार को थानाधिकारी साडास आजाद पटेल उ.नि. व पुलिस टीम कानि लक्ष्मण, मखनलाल, मुकेश, शंकर व महेश गिरी द्वारा सरहद भाणपी आम रोड कच्चे रास्ते पर नाकाबन्दी की जा रही थी। इसी दौरान भाणपी की तरफ से एक ईलेक्ट्रिक स्कूटी तेज गति से आई जिसको पुलिस टीम द्वारा रूकवाया गया व संदिग्ध होने पर स्कूटी की तलाशी ली गई तो स्कूटी की डिक्की में एक पारदर्शी प्लास्टिक की थैली नजर आई जिसमें 1 किलो 48 ग्राम अवैध अफीम पाई गई। अवैध अफीम व ईलेक्ट्रिक स्कूटी को जब्त किया जाकर आरोपी साडास थाने के जवासिया निवासी 29 वर्षीय नारायणलाल पुत्र भीमराज जाट को गिरफतार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE