BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2025, 5:59 pm
NEWS : कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने चोरी, नकबजनी का वांछित आरोपी धारदार छुर्री के साथ गिरफतार, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने चोरी, नकबजनी के मामले में वांछित आरोपी राकेश बंजारा को धारदार छुर्री के साथ आर्म्स एक्ट मे गिरफतार किया है।
 

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिला पुलिस को लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये गये। जिस पर एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु.नि. के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार, हैड कानि. हरविन्द्र सिंह, कानि. विजय सिंह, हेमन्त, देवेन्द्र द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति हाथ मे लोहे की धारदार छुर्री लेकर बोराखेडी से निम्बाहेडा की तरफ आ रहा है। जिस पर निम्बाहेड़ा के वसुंधरा विहार कॉलोनी पहुच उक्त व्यक्ति को पकड़ उसकी तलाशी ली तो उसके पेन्ट की अंट से लोहे की धारदार छुर्री मिली जिसे जब्त कर आरोपी राजोरा गली निम्बाहेडा निवासी 27 वर्षीय राकेश बजांरा पुत्र प्रभुलाल बंजारा को आर्म्स एक्ट मे गिरफतार किया जाकर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया। जिसे अनुसंधान के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवाया गया।  


गिरफतार शुदा आरोपी राकेश बंजारा के खिलाफ पहले भी लगभग 8 मुकदमे लडाई झगडा, जुआ सट्टा, चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट के दर्ज है ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE