BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2025, 1:30 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की पिपलिया मंडी पुलिस और दो नाबालिग बालिका, जब खाकी को लगी इस कांड की भनक तो एक्शन में आए कप्तान, आरोपियों ने बहला-फुसलाकर दिया था घिनौनी वारदात को अंजाम, बॉबी खान चढ़ा हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। पुलिस महानिदेशक म.प्र. तथा पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद के द्वारा नाबालिग बालक/बालिकाओं के अपहरण के अपराधों को गंभीरता से लेते हुऐ आपरेशन मुस्कान के अंतर्गत समस्त थाना व चौकी प्रभारियो को दस्तयाबी करने के निर्देश दिये गये थे इसी निर्देश के पालन में चौकी पिपलियामंडी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरेन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में दों अपराधों में बालिकाओं को दस्तयाब कर आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुचाने में सफलता प्राप्त की है। 

दिनांक 22.03.2025 को फरियादी लालसिंह पिता देवीसिंह शक्तावत निवासी पिपलियामंडी द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को किसी के द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट पर से थाना पिपलियामंडी पर अपराध क्र. 89/25 धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया, अपराध की गंभीरता को दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी प्रभारी पिपिलयामंडी उनि रितेश नागर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा सायबर सेल की तकनीकि सहायता व मुखबीर सूचना के आधार पर लगातार मेहनत से दिनांक 29.03.2025 को बालिका को भिण्ड से दस्तयाब करने में महती सफलता अर्जित की गई। 

गिरफ्तार आरोपी- 
- बाबी खान पिता रशीद अली उम्र 42 साल निवासी खिडकीया मोहल्ला भिण्ड

फरार आरोपी-
- अतिक उर्फ आसिफ पिता रईस खान निवासी कदौरा जिला जालौन उ.प्र.
- रूखसार पति बाबी खान निवासी खिडकीया मोहल्ला भिंड 

द्वितीय घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 01.04.2025 को फरियादी मुकेश पिता रूपचंद्र गायरी निवासी काचरिया चंद्रावत तहसील मल्हारगढ जिला मंदसौर द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को किसी के द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट पर से थाना पिपलियामंडी पर अपराध क्र. 102/25 धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया, अपराध की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुऐ चौकी प्रभारी पिपलियामंडी उनि रितेश नागर के द्वारा सायबर सेल की तकनीकि सहायता व मुखबीर सूचना के आधार तत्काल सक्रिय होकर मात्र 08 घंटे में बालिका को दस्तयाब करने में सफलता अर्जित की गई। 

 

गिरफ्तार आरोपी- 
सुनील पिता कनीराम बागरी उम्र 19 साल निवासी काचरिया चंद्रावत जिला मंदसौर 

सराहनीय कार्य-     
निरी. विक्रम सिंह इवने थाना प्रभारी पिपलियामंडी, उनि रितेश नागर चौकी प्रभारी पिपलियामंडी,  उनि इंदू इवने, सउनि शिव कुमार राजावत, प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी साइबर सेल, आरक्षक मनीष बघेल साइबर सेल, प्रआर भूपेन्द्र सिंह, आरक्षक वाजिद खान, आरक्षक सुंदर सिंह, म.आर. अमीणा मीणा, म.आर.किरण, म.आर. दुर्गा, म.आर. संध्या व सिटी कोतवाली भिण्ड की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE