BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2025, 12:10 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में खूनी संघर्ष, मामूली कहासुनी के बाद रूपयों के लेन देन के विवाद ने पकड़ा तूल तो जमकर चली लाठियां और पत्थर, मारपीट की इस घटना में गई पप्पू की जान, भनक लगते ही दौड़ी खाकी, परिवार में पसरा मातम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के सिटी थाना अंतर्गत गांव टांटीया खेड़ी में सूखला खरीदी की बात को लेकर हुए विवाद से उपजे लड़ाई झगड़े में बीती शाम बंजारा समाज के एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम पप्पू लाल पिता खिमा बंजारा है। 


परिवारजनों से मिली जानकारी के अनुसार पप्पू लाल बंजारा का रोड़मल पिता गोमा बंजारा से सूखला खरीदीने-बेचने की बात पर पैसों को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद बढ़ता-बढ़ता लड़ाई-झगड़े तक पहुंच गया। पप्पू लाल के परिजनों ने बताया कि रोड़मल, विजय और उसके साथियों ने पत्थरबाजी करते हुए लाठियों से पप्पू लाल की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पैरों से रौंद दिया। गंभीर स्थिति में पप्पू लाल को रात करीब 8 बजे नीमच के जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने पप्पू लाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का डॉक्टर के पैनल द्वारा जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। दोनों पक्ष आसपास ही रहते हैं। नीमच सिटी के थाना प्रभारी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया जा रहा है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE