पिपलिया मंडी। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार एवं उज्जैन संभाग प्रभारी जितू जिराती, जिला संगठन प्रभारी गोपीकृष्ण नीमा, जिला मंदसौर के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की सहमति से पिपलिया मंडी मंडल के मंडल पदाधिकारी की घोषणा की गई है, जिसमें उपाध्याय, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारियों सहित कार्य समिति सदस्यों की घोषणा की गई है। भाजपा पिपलिया मंडल कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मनोहर माली को महामंत्री बनाया गया है। अन्य सदस्यों को भी बड़ी जिम्मेदारियां दी गई। घोषणा के बाद से ही बधाईयों का तांता लगा हुआ है।