BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2025, 3:00 pm
NEWS : निंबाहेड़ा उदयपुर स्टेट हाईवे पर धीनवा टोल नाके पर पैसों के विवाद को लेकर हुई तोड़फोड़ व हमले के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ। निंबाहेड़ा उदयपुर स्टेट हाईवे पर धीनवा टोल नाके पर 28 फरवरी को पैसों के विवाद को लेकर हुई तोड़फोड़ व हमले के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने हमलावर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत 28 फरवरी को शाम के समय निंबाहेड़ा उदयपुर स्टेट हाईवे पर धीनवा टोल प्लाजा पर कुछ लोगों ने पैसों की विवाद को लेकर कर्मचारियों पर सरियों व लाठियों से हमला किया एवं केबिन व सर्वर रूम में तोड़फोड़ की। टोल कर्मी कमल सिंह की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच की गई। एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निंबाहेड़ा बद्री लाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोतवाली निंबाहेड़ा राम सुमेर मीणा पुलिस निरीक्षक को जांच सौंपी गई। पुलिस ने पूर्व में मुख्य आरोपी दिनेश माली पुत्र कन्हैयालाल माली निवासी इन्द्रा कालोनी निम्बाहेडा एंव संजय माली उर्फ सन्जु बाबा पुत्र गोपाल माली निवासी नया बाजार निम्बाहेडा थाना कोतवाली निम्बाहेडा को 02 मार्च को तथा एमपी के मंदसौर जिले के प्रताप कोलोनी पिपलिया मण्डी थाना पिपलिया मण्डी निवासी 30 वर्षीय शैलेन्द्र माली पुत्र भॅवर लाल माली को 05 मार्च को तथा 10 मार्च को पवन भाम्बी उर्फ परु पिता भरत भाम्बी उम्र 21 वर्ष निवासी पेच का पूरा हाल शास्त्री कॉलोनी निम्बाहेड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया तथा शेष वांछित आरोपियों की धरपकड हेतू थाना स्तर पर टीम का गठन कर तलाश की गई।


उक्त टीम द्वारा तलाशी कर मामले में इन्द्रा कोलोनी निम्बाहेडा निवासी 28 वर्षीय किशन लाल उर्फ सन्नी लोहार पुत्र राज कुमार को गिरफ्तार कर अनुसंधान किया जा रहा है। मामले मे अन्य आरोपियों की गिरफतारी हेतु अलग-अलग टीमे गठीत कर रवाना की गई है।  पुलिस टीम रू- थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा राम सुमेर पु.नि.,  हैड कानि. हरविन्द्र सिंह, कानि. रामकेश, हेमन्त कुमार, विजय व राजेश।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE