BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2025, 4:37 pm
NEWS : किराये से ट्रेक्टर व ट्रोली प्राप्त कर धोखाधडी कर खुर्द बुर्द करने वाला आरोपी गिरफतार, 03 ट्रेक्टर मय कम्प्रेशर व एक ट्रोली बरामद, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अपने काम के नाम पर लोगों से ट्रैक्टर किराए लाकर धोखाधड़ी कर खुर्द बुर्द करने के मामले में सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 03 ट्रेक्टर मय कम्प्रेशर व एक ट्रोली बरामद की गई हैं।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के भारजी का खेडा थाना माण्डलगढ निवासी टीकम सिंह राजपुत ने सदर थाना पर रिपोर्ट पेश कर कहा कि वह उसका ट्रेक्टर गय ट्रोली को लेकर 08 जनवरी को आरटीओ ऑफिस चितौडगढ आया। जहां ओछडी निवासी  सुरेश कुमार पुत्र रामचन्द्र मीणा ने 30 हजार रुपये एडवांस मासिक किराये की बात कर खाते में रुपये डालने की बात कह ट्रेक्टर लेकर चला गया। प्रार्थी टीकम सिंह द्वारा सुरेश मीणा को 2-3 बार रुपये देने को लेकर फोन किया किंतु रुपये नहीं डाले। इस तरह सुरेशचन्द्र द्वारा एक अन्य व्यक्ति नन्द सिंह का ट्रेक्टर भी एक माह पूर्व इसी तरह उनके साथ धोखाधडी कर बेईमानी से ट्रेक्टर किराये का लालच देकर चला गया। प्रार्थी टीकम की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।


उक्त घटना में प्रार्थी के साथ धोखाधडी कर ट्रेक्टर व ट्रोली हडपकर ले जाने वाले वाले आरोपी सुरेश मीणा को शीघ्र गिरफतार कर ट्रैक्टर बरामद करने के निर्देश प्रदान किये गये। एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी चित्तौड़गढ़ विनय कुमार के निर्देशन में थानाधिकारी सदर चित्तौडगढ निरंजन प्रताप व पुलिस टीम एएसआई हिम्मत सिंह, हीरालाल, कानि. जगन्नाथ, बबलु, हेमव्रत सिंह, विनोद कुमार व साइबर सेल के कानि. रामावतार द्वारा आरोपी की तलाश शुरू की गई, आरोपी सुरेश चंद्र काफी शातिर प्रवृति का होकर बार-बार अपने मोबाईल व सिमे बदलकर गिरफतारी से बचने का प्रयास करता रहा व केवल वाट्सएप नम्बर पर ही कॉल कर बात करता रहा। जिसकी साईबर सेल की सहायता से वाट्सएप नम्बरो को ट्रेस कर लोकेशन के आधार पर ओछडी थाना सदर चित्तौड़गढ़ हाल मीणो का कन्धारिया थाना शम्भुपुरा निवासी सुरेश कुमार पुत्र रामचन्द्र मीणा को 31 मार्च को गिरफतार किया गया। अनुसंधान के दौरान आरोपी से गहनता से पुछताछ कर आरोपी द्वारा धोखाधडी से प्राप्त प्रकरण का ट्रेक्टर यु.पी. में ले जाकर खुर्द बुर्द कर दिया, किंतु इसी प्रकरण की एक ट्रोली व अन्य 03 ट्रेक्टर मय कम्प्रेशर आरोपी से बरामद किया गया। आरोपी धोखे से किराये के नाम पर ट्रेक्टर खरीकर खुर्द बुर्द करने का मास्टर माईण्ड है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE