BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2025, 1:13 pm
KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ता तैयार रहे 2025 संगठन मजबूत बनाने का वर्ष है, नवनिर्मित इन्दिरा भवन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, नीमच जिलाध्यक्ष अनिल चौरसियों को मिला मंच से बोलने का मौका, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कांग्रेस के जाँबांज कार्यकर्ताओं हमें अगर भाजपा से आर-पार की लड़ाई लड़नी है तो हमें हमारे संगठन को और अधिक मजबूत बनाना पडेगा। वर्ष 2025 हमारी परीक्षा का वर्ष है कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चहुँमुखी लड़ाई लड़नी है। पहली हमारे घर के अंदर जो विकार है उन्हें साफ करना है। दूसरी जाँबांज और नई ऊर्जावान फौज तैयार करना है। तीसरी नौजवान और महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ना है। चौथी हमारी सारी विंगे मसलन एन.एस.यू.आई. युवक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस में नवीन ऊर्जावान नेतृत्व को आगे लाकर उन्हें देशसेवा के कार्यों में लगाना है। 
उक्त विचार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने कांग्रेस के नवनिर्मित इन्दिरा भवन में देश के 6 राज्यों मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, छत्तसीगढ़, बम्बई और दिल्ली के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 
सर्वप्रथम इन्दिरा भवन में कांग्रेस के महासचिव वेणुगोपाल ने प्रशिक्षण की प्रारम्भिक रूपरेखा प्रस्तुत की। तत्पश्चात् एस.राव. ने वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने कांग्रेस की प्रवक्ता और प्रखर वक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोश्यल इन्जियरिंग के बारे में कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की। कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भाजपा की फेंक न्यूज और महान नेताओं पर कीचड़ उछालने वाली प्रवृत्ति को किस तरह निस्तेज किया जाए पर विश्लेषणात्मक विवरण प्रस्तुत किया। विजय इन्दर सिंह सिंगला ने भारत में कांग्रेस की सम्पत्तियों और उसके रख-रखाव में आने वाली परेशानियों को दूर करने के उपाय बताये। 
नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया को भी मचं पर बोलने का मौका मिला। उन्होंने टिकिट वितरण में होने वाली नाइंसाफी को बेबाक तरीके से बताया और कहा कि टिकिट वितरण का फैसला संगठन के मार्फत हो, इस पर प्रकाश डाला। 
जिलाध्यक्षों के साथ राहुल का प्रश्नोत्तर काल बहुत देर रात तक चला। अंत में प्रशिक्षण शिविर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने संबोधित किया। आभार राष्ट्रीय महामंत्री भूपेश बघेल ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE