BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2025, 11:07 am
BIG NEWS : अवैध हथियार सप्लायर ताहिल मेव चढ़ा खाकी के हत्थे, एक माह पहले उपलब्ध कराई थी दो दोनाली बंदूक, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। एक माह पूर्व निम्बाहेड़ा कस्बे से दो दोनाली बंदूक के साथ पकड़ाए आरोपी को बंदूके सप्लाई करने वाले वांछित अपराधी ताहिल मेव को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ सुधीर जोशी ने बताया कि गत 04 मार्च को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस द्वारा करथाना में रेलवे ट्रैक पुलिया के पार मेवातियों की झोपड़ियों की तरफ सार्वजनिक रास्ते पर एक युवक शाहिद मेव पुत्र मोहम्मद शरीफ मेव उम्र 25 साल निवासी मेवातियों की झोपड़ियां, थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ के कब्जे से दो दोनाल टोपीदार बन्दूकें जब्त की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी शाहिद मेव ने उक्त बंदूके ताहिल मेव पुत्र मोहम्मद सईद मेव उर्फ छोटा बाबू खां उम्र 30 साल निवासी पुरानी ईदगाह मस्जिद के पास, कैंची चौराया निम्बाहेडा से लेना बताया।
मामले में वांछित आरोपी ताहिल मेव पुत्र मोहम्मद सईद मेव उर्फ छोटा बाबू खां की तलाश कर सोमवार को गिरफ्तार किया जाकर अवैध हथियार खरीद फरोख्त के संबंध में पुछताछ जारी है।

पुलिस टीम-
- रामसुमेर मीणा पु.नि. थानाधिकारी थाना कोतवाली निम्बाहेडा।
- देवेन्द्र सिंह सहायक उप निरीक्षक थाना कोतवाली निम्बाहेडा।
- नवलराम सहायक उप निरीक्षक थाना कोतवाली निम्बाहेडा।
- हरविन्द्र सिंह हैडकानि. थाना कोतवाली निम्बाहेडा
- रामचन्द्र कानि. थाना कोतवाली निम्बाहेडा।
- रामकेश कानि. थाना कोतवाली निम्बाहेडा

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE