चित्तौड़गढ़। बालाजी कुश्ती एवं जुडो प्रशिक्षण संस्थान बागलेश्वर महादेव गांधीनगर, चित्तौड़गढ़ के तीन पहलवानों का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन होने पर सम्मान किया गया।
जानकारी देते हुए व्यायामशाला के संस्थापक पहलवान कमलेश गुर्जर ने बताया कि कोटा में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अण्डर-20 में तीन पहलवान राहुल गुर्जर 70 किग्रा (फ्री स्टाइल), रणवीर सिंह राठौड़ 57 किग्रा (फ्री स्टाइल), बालकिशन भांड 55 किग्रा (ग्रीको रोमन) का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन होने पर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर व्यायामशाला के संरक्षक विष्णु शर्मा, व्यायामशाला संस्थापक एवं संचालक कमलेश गुर्जर, कोषाध्यक्ष बंसती लाल पंचोली, वरिष्ठ शा.शि. विनोद बोरीवाल, शा. शि. विजय गांछा, जगपाल सिंह राणावत, राजकुमार गांछा, प्रहलाद गुर्जर सेंती, रामनिवास गुर्जर, अभयसिंह चौहान, मनन शर्मा, हिमांशु भांड, रोहित रेगर, आदि व्यायामशाला के पहलवानों ने विजेता रहे पहलवानों का स्वागत किया।