BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2025, 4:18 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की पिपलिया मंडी पुलिस और वांछित ईनामी आरोपी इरफान, जब हुआ फरार तो उड़ी खाकी की नींद, फिर जैसे ही अधिकारियों को लगी पुख्ता भनक तो चढ़ा हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

पिपलिया मंडी। पुलिस ने विगत 11 माह से फरार चल रहे 05 हजार रूपये के वांछित ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26.05.24 को सूचनाकर्ता नारू पिता मोहम्मद हुसैन उम्र 45 साल निवासी बोतलगंज के लडके तालिब के साथ शेरू पिता फारूख झोपडी उम्र 26, फारूख पिता कासम झोपडी उम्र 53 साल, अरशद पिता फारूख झोपडी उम्र 30 साल, इरफान उर्फ अरफान पिता फारूख झोपडी सभी निवासी मुल्तानपुरा एवं आरिफ पिता मुंशी पटेल उम्र 33 साल निवासी बोतलगंल द्वारा मारपीट की एवं बाईक पर बैठाकर अपहरण करके लेकर गये उक्त पर से आरोपियों के विरूद्ध थाना पिपलिया मण्डी पर अप0क्र0 126/24 धारा 294, 323, 506, 365, 364ए, 386, 506, 34 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी इरफान उर्फ अरफान पिता फारूख झोपडी निवासी मुल्तानपुरा घटना दिनांक से अपने निवास पते से फरार होना पाया गया था। पूर्व में उक्त फरार आरोपी की तलाश कई बार उसके निवास पते एवं रिश्तेदारी में की गई परन्तु आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद द्वारा उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये की ईनामी उद्घोषणा जारी की गई थी।

 

पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद द्वारा जिला मन्दसौर में वांछित फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु जिला स्तरीय अभियान संचालित किया जा रहा है जिसका पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी द्वारा किया जा रहा है। अभियान के अर्न्तगत अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मल्हारगढ़ नरेद्र सोलंकी द्वारा थाना पिपलिया मण्डी के अपराध क्र 126/24 में फरार आरोपी इरफान उर्फ अरफान पिता फारूख झोपडी निवासी मुल्तानपुरा के निवास पते एवं अन्य रिश्तेदारियों की जानकारी एकत्र करने हेतु निर्देश थाना प्रभारी पिपलिया मण्डी विक्रम सिंह इवने को दिये गये जिस पर थाना प्रभारी पिपलियामंडी द्वारा अपने नेतृत्व में टीम गठित की गई। उक्त टीम के सदस्य उनि उमेश व्यास, सउनि संतोष मुनिया, कार्य. प्र.आर. पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा आज दिनांक 10.04.25 को फरार ईनामी उद्घोषित आरोपी इरफान उर्फ अरफान पिता फारूख झोपडी निवासी मुल्तानपुरा को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम पता-  
इरफान उर्फ अरफान पिता फारूख झोपडी उम्र 33 निवासी मुल्तानपुरा थाना वायडी नगर जिला मंदसौर

सराहनीय कार्य- 
निरीक्षक विक्रम सिंह इवने, उनि उमेश व्यास, सउनि संतोष मुनिया, कार्य. प्र.आर पुष्पेन्द्र सिंह थाना पिपलियामंडी एवं आर. बाबुलाल चौकी मुल्तानपुरा थाना वायडीनगर जिला मंदसौर मप्र।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE