BREAKING NEWS
KHABAR : मध्य प्रदेश में प्रशासनिक भूचाल, कई आईएएस.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार.. <<     KHABAR : आगामी महत्वपूर्ण आयोजनों व प्रकल्प को.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के भीलवाड़ा का स्थायी वारंटी चढ़ा.. <<     KHABAR : अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के.. <<     KHABAR : ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि,.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2025, 5:40 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की गंगरार थाना पुलिस और विभाग का ही कांस्टेबल, जब उतरा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही रोडवेज बस में हुआ सवार तो चढ़ा हत्थे, तलाशी में निकली इतनी मात्रा में अफीम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की गंगरार थाना पुलिस ने टोल नाका पर नाकाबंदी के दौरान रोड़वेज बस में अवैध अफीम ले जाते सीकर जिले के एक पुलिस कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोपी कानि. के कब्जे से 520 ग्राम अवैध अफीम जब्ती के मामले में गंगरार थाने पर एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है।


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी गंगरार प्रभुलाल कुमावत के पर्यवेक्षण में थाने के पुलिस जाप्ता एएसआई कालुराम, कानि. शोपत, रामहंस, पृथ्वीराज व मनीराम द्वारा टोल नाका के पास हाईवे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। नाकाबंदी में लगे एएसआई कालुराम ने थानाधिकारी दुर्गाप्रसाद दाधिच पु.नि. को बताया कि टोल नाका गंगरार पर नाकाबंदी के दोरान एक रोडवेज बस को रूकवाया जिसमे एक पुरूष के पास कोई अवैध मादक पदार्थ होने की सम्भावना है। 


इस पर थानाधिकारी दुर्गा प्रसाद दाधीच पुनि व पुलिस जाप्ता एएसआई शिवलाल, हैड कानि. युवराजसिह व महिला कानि सुशीला के साथ हाईवे टोल नाका गंगरार पहुंचे। जहाँ संदिग्ध प्रतीत हो रहे आरोपी सीकर जिले के दोद थानांतर्गत फतेहपुरा निवासी 25 वर्षीय राकेश जाट पुत्र केशरदेव रणवा जाट के कब्जेशुदा बैग की तलाशी पर बैग में रखी पारदर्शी प्लास्टिक की थैली से कुल 520 ग्राम अवैध अफीम बरामद की। आरोपी के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर वह सीकर जिले में सदर सीकर थाने पर पदस्थापित कानिस्टेबल निकला। अवैध अफीम जब्त कर आरोपी कॉन्स्टेबल राकेश जाट को गिरफ्तार कर गंगरार थाने पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE