BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2025, 6:14 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर आयोजित हुई 3 दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ की सहभागिता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। दुर्ग स्थित फतेह प्रकाश प्रांगण के भीतर प्रताप वॉलीबॉल क्लब में आयोजित हुई 3 दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्टेयर्स नेशनल स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा 7 से 9 अप्रैल स्टेट लेवल अंडर 19 गर्ल्स एंड बॉय्ज़ के लिए किया गया जिसका समापन गुरुवार के दिन हुआ।

स्टेयर्स नेशनल स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन, गौतम कुमार दक राज्य मंत्री सहकारिता एवं उड्डयन विभाग (चेयरमैन स्टेयर्स राजस्थान) युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से संबद्धता रखता है ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बाण माता ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग में झुन्झुनू टीम, शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी स्पोर्ट्स एकेडमी बिग्गा बास रामसरा बीकानेर की टीम को 3- 0 से हरा कर विजेता रही जबकि बालिका वर्ग में चित्तौड़गढ़ टीम ने जोधपुर को फाइनल में हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा किया चित्तौड़गढ़ की बालिका वर्ग से राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी मुस्कान बाथरा अपने अच्छे प्रदर्शन से प्रतियोगिता की बेस्ट खिलाड़ी चुनी गई। प्रतियोगिता दूधिया रोशनी में भव्य स्तर पर आयोजित हुई जिसमें मुख्य निर्णायक राज कुमार खटीक, रणजीत चांवला, दिनेश खटीक, दिनेश शर्मा, जसवंत चांवला, रवि खटीक ने अपनी भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का समापन चित्तौड़गढ़ के सीनियर खिलाड़ी मांगी लाल बाथरा, लक्ष्मी नारायण नीलमणि, पन्ना लाल, स्टेट हेड संदीप सरगड़ा, टेक्निकल हेड लोकेश राव एवं आयोजन कर्ता मोहित नलवाया शेरा, अरविंद और सभी निर्णायकों की उपस्थिति में समापन हुआ एवं स्टेयर्स राजस्थान के अध्यक्ष गौरांग अग्रवाल व स्टेट हेड संदीप सरगरा, टेक्निकल हेड लोकेश राव, मोहित नलवाया, उदय लाल गायरी ने बताया कि स्टेयर्स राजस्थान में 3 वर्षों से कार्य कर रही है और स्टेयर्स संस्था भारत सरकार व राज्य सरकार की सभी योजना का समर्थन करती है। संस्था ने राजस्थान में अब तक 5000 खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका दिया है और उन खिलाड़ियों को मौका देती है जो किसी वजह से आगे खेल नहीं आ पाते हैं संस्था का उद्देश्य ओलंपिक के लिए अच्छे खिलाड़ी तैयार करना और देश व राज्य का नाम रोशन करना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE