BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2025, 11:23 am
BIG NEWS : सफेद रंग की ब्रेजा कार और अवैध मादक पदार्थ, जैसे ही तस्करों ने लगाया टॉप गैर तो एक्शन में आई नयागांव पुलिस, फिर जब घेराबंदी कर ली तलाशी, भारी मात्रा में भरा था माल, अब सलाखों के पीछे रहेंगे किशन और शिव, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच अंकित जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया के दिशा-निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागाँव उनि मंगलसिंह राठौर की टीम ने दिनांक 10.04.2025 को मुखबीर सूचना के आधार पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए एक बिना नम्बर की सफेद रंग की ब्रेजा कार से 191 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व दो आरोपीगणो को पकडने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 10.04.2025 कि सुबह विश्वसनीय मुखबीर की सूचना पर नीमच निम्बाहेडा हाईवे पर नयागांव रेलवे फाटक पर पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक बिना नम्बर की सफेद रंग की ब्रेजा कार से 11 प्लास्टिक के काले रंग के कटटो मे भरा कुल 191 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानो का पालन करते हुए जप्त कर आरोपी कार चालक किशनलाल पिता शंकरलाल जाति अहिर उम्र 27 साल निवासी ग्राम गुरजनिया थाना गंगरार जिला चित्तौडगढ राजस्थान व उसके साथी शिवलाल उर्फ सत्यनारायण पिता भेरूलाल जाट उम्र 25 साल निवासी ग्राम दडवा थाना राशमी जिला चित्तौडगढ राजस्थान को गिरफ्तार कर आरोपीगणो के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण मे अनुसंधान जारी है।

सराहनीय भूमिका- 
उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम नयागांव का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE