BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2025, 7:38 pm
BIG NEWS : स्कॉर्पियों में सवार तस्कर और क्विंटलों से भरा अवैध मादक पदार्थ, जैसे ही लगाया टॉप गैर तो खाकी ने रोका रास्ता, फिर बदमाशों ने उठाया ये बड़ा कदम तो पीछाकर रोका वाहन, तलाशी लेते ही उड़े होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए सदर चित्तौड़गढ व शंभुपूरा थाना पुलिस ने गुरुवार को संयुक्त कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियों कार से 03 क्विंटल 84 किलोग्राम अवैध डोड़ाचूरा जब्त कर तस्करी में प्रयुक्त स्कोर्पियो कार को जब्त किया हैं।


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम व धरपकड हेतू जिला पुलिस को निर्देश दिये गये है। गुरुवार को एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी के मार्गदर्शन में थानाधिकारी सदर चित्तौडगढ़ निरंजन प्रताप सिह पु. नि. के निर्देश पर महेन्द्र सिंह उ.नि. थाना सदर चित्तौडगढ़ के नैतृत्व में पुलिस टीम एएसआई ददु सिंह सउनि, हैड कानि सुरेन्द्र सिंह, कानि ढुंगर सिंह, हेमव्रत सिंह, भजन लाल, कैलाश चन्द, अखलेश द्वारा कोटा-निम्बाहेडा से उदयपुर भीलवाडा हाईवे रोड पर बोजुन्दा पुलिया पर नाकाबन्दी की जा रही थी। इसी दोरान निम्बाहेडा की तरफ से आई एक बिना नंबरी स्कोर्पियो को रोकने का ईशारा किया तो चालक द्वारा स्कोर्पियो कार को नाकाबन्दी में नहीं रोक कार का घुमाकर भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस टीम सुझबुझ व तत्परता दिखाते हुवे भागती हुई स्कोर्पियो के टायरो पर स्टॉप स्टीक लगाकर कार के टायर का ब्रस्ट किया गया, फिर भी स्कोर्पियो चालक कार को भगाते हुए आगे ले जाकर कार को हाईवे से निचे उतारकर चित्तौडगढ में महेशपुरम कॉलानी से पुर्व ही कच्चे रास्ते पर एक खाली प्लॉट पर वाहन को रोक कर अंधेरे का फायदा उठाते हुके भाग निकला। पुलिस टीम द्वारा स्कोर्पियो कार की तलाशी ली गई तो कार में पिछले सीटे नहीं होकर पिछे की तरफ 20 प्लास्टिक के कटटो में कुल 03 क्विंटल 84 किलोग्राम अवैध अफिम डोडाचूरा पाया गया। उक्त अवैध डोडाचूरा व बिना नंबरी स्कोर्पियो कार को कर प्रकरण दर्ज किया गया। अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन के संबंध में अनुसधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE