BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2025, 4:08 pm
BIG NEWS: कुख्यात तस्कर विष्णु नागदा के बुरे दिन, हर रोज उसके लोगों पर कार्रवाही, होटल के कमरे में छिपकर बैठा था रुपाराम, भजनलाल, एमपी का माल इक्कठा कर विष्णु नागदा करता था इन्हे सप्लाय, पढ़िए रिपोर्ट

Share On:-

नीमच। जोधपुर रेंज की स्पेशल साइक्लोनर सेल ने ऑपरेशन रेड प्रेयरी चलाते हुए मादक पदार्थ तस्करी के 50 हजार के इनामी सूत्रधार भजनलाल और पैरोल से फरार एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अपने एक साथी के साथ नाथद्वारा की होटल कमल में ठहरा हुआ था जहां से उसे टीम ने गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पैरोल से फरार चल रहे उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया।

रेंज आईजी विकास कुमार ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने भजनलाल पुत्र नारायण राम विश्नोई निवासी बाचला पुलिस थाना धोरीमना जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया आरोपी मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार चल रहा था और उसके खिलाफ 50000 का इनाम भी घोषित था। आरोपी पिछले डेढ़ वर्षो से फरार था था।

भजनलाल के खिलाफ राजस्थान के चार जिलों में आठ मामले दर्ज हैं। जबकि उसके साथ रुपाराम पुत्र किशना राम बिश्नोई निवासी भवानीपुर चालकना पुलिस थाना सेड़वा जिला बाड़मेर को भी गिरफ्तार किया गया। रुपाराम पर मध्य प्रदेश गुजरात और राजस्थान में मादक पदार्थ तस्करी से लेकर विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। रुपाराम मध्य प्रदेश की जेल से पेरोल पर फरार चल रहा था। उसके खिलाफ गुजरात के दो मामले में 4 वर्षों से फरार था।

गिरफ्तार भजनलाल सप्ताह में एक बार यात्रा कर मध्य प्रदेश चित्तौड़ और राजस्थान में छोटे वाहनों में तीन से चार क्विंटल डोडा लाया करता था। पिछले 1 साल में करीब डेढ़ सौ क्विंटल से अधिक डोडा राजस्थान के मारवाड़ के इलाकों में सप्लाई कर चुका था। पिछले 10 वर्षों से भजनलाल मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में शामिल था।प्रत्येक चक्कर पर भजनलाल को दो से ढाई लाख रुपए का मुनाफा होता था और इस तरह से सालाना एक से डेढ़ करोड़ रुपए की कमाई करता था।

मादक पदार्थ तस्कर भजनलाल यात्रा में जाते समय सांवरिया सेठ को और वापसी में नाथद्वारा में दर्शन करके निकलता था। आरोपी को साइक्लोनर सेल ने उसके एक करीबी से मिले सुराग के जरिए नाथद्वारा की होटल से गिरफ्तार किया। उसके साथ उसके साथी रुपाराम को भी पकड़ा गया।

वही सूत्रों के अनुसार इन दिनों मध्यप्रदेश का नामी तस्कर विष्णु नागदा के दिन बुरे चल रहे है आए दिन उसके लोगों पर कार्रवाही हो रही है पिछलें चूर में उसके साथी राहुल और दीपक धराए, उसके बाद निंबाहेड़ा पुलिस के उसके गुर्गे को ट्क में अफीम ले जाते धरदबोचा अब खबर ये है कि कुख्यात तस्कर विष्णु नागदा का बेहद करीबी रुपाराम को जोधपुर ने धरदबोचा, अगर जोधपुर पुलिस बारिकी से पूछताछ करते है तो कई खुलासे हो सकते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE