BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2025, 6:23 pm
BIG NEWS : नीमच का नाका नं. 4 और आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा, जैसे ही खाकी को लगी भनक तो टीम बनाकर दी दबिश, मौके से हत्थे चढ़े रेहान, बुरहान और अदनान, 1 करोड़ का हिसाब सहित उपकरण जब्त, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिलें के समस्त थाना प्रभारियों को सट्टा, जुआं एवं आईपीएल के दौरान लगने वाले क्रिकेट सट्टे पर सख्ती से अंकुष लगाने संबंधी निर्देष दिये गए हैं। 

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देषन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक निलेष अवस्थी एवं प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दें के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा दिनांक 11.04.2025 की रात्रि में नाका नम्बर 04 रजा कालोनी बघाना से आईपीएल 2025 के चेन्नई सुपर किग्ंस एवं कोलकाता नाईट राईडर के क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन आईडी के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा करते हुए 04 आरोपियों को पकड़ा जाकर 01 लेपटॉप, 01 एलईडी टीवी, 04 एन्ड्राईड मोबाईल, 03 कीपेड मोबाईल, सेट टॉप बाक्स, 05 हजार नगदी सहित लगभग 01 करोड़ का क्रिकेट हिसाब जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है। 
दिनांक 11.04.25 की रात्रि मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि नाका नम्बर 04 रजा कालोनी बघाना स्थित मकान में कुछ लोग बैठकर लेपटॉप एवं मोबाईल पर आईपीएल क्रिकेट सट्टा कर रहे है। मूखबीर सूचना पर से निरीक्षक निरीक्षक निलेष अवस्थी एवं प्रआर प्रदीप षिन्दें के नेतृत्व में बनाई गई संयुक्त विशेष टीम द्वारा नाका नम्बर 04 रजा कालोनी बघाना स्थित मकान पर दबिष देते आईपीएल के चेन्नई सुपर किग्ंस एवं कोलकाता नाईट राईडर के मैच पर ऑनलाईन आईडी के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट का सट्टा लगाते 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर क्रिकेट सट्टे से संबंधित ईलेक्ट्रानिक उपकरण 01 लेपटॉप, 01 एलईडी टीवी, 07 मोबाईल, सेट टॉप बाक्स, 5 हजार रूपयें नगदी सहित लगभग 01 करोड़ का क्रिकेट हिसाब जप्त किये गयें। 
रेहान उर्फ मोंटी एवं बुरहान उर्फ मोहम्मद से पूछताछ के दौरान आईडी एवं लाईन के माध्यम से लोगो को 10 से 20 गुना अधिक मुनाफे का लालच देकर अवैध लाभ अर्जित करने का प्रलोभन देकर प्रलोभित कर आरोपीगण अवैध तरिके से पैसा कमाते थें। प्रकरण में आईडी एवं लाईन उपलब्ध करवाने वाले एवं कमीषन पर ग्राहक उपलब्ध करवाने वाले 09 लोगो को भी आरोपी बनाया गया है। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों का 03 दिन का पीआर लिया जाकर प्रकरण से जुडें अन्य लोगो के संबंध में पूछताछ जारी है। 

गिरफ्तार आरोपी- 
- रेहान उर्फ मोंटी पिता रईस खान उम्र 22 वर्ष निवासी नाका नम्बर 04 बघाना
- बुरहान उर्फ मोहम्मद पिता शकील खान उम्र 28 वर्ष निवासी चन्दन चौक सुतारी मोहल्ला निम्बाहेड़ा
- अदनान पिता शकील खान उम्र 24 वर्ष निवासी नाका नम्बर 04 बघाना
- अदनान पिता जहीर खान उम्र 28 वर्ष निवासी नाका नम्बर 04 बघाना

जप्त मश्रुका- 
- 01 लेपटॉप, 01 एलईडी टीवी, 07 मोबाईल, सेट टॉप बाक्स, 5 हजार रूपयें नगदी सहित लगभग 01 करोड़ का आईपीएल क्रिकेट सट्टा हिसाब एवं सह उपकरण।

सराहनीय कार्य- 
उक्त कार्य मंे थाना प्रभारी बघाना निलेष अवस्थी, उनि परमानंद गिरवाल, सउनि कैलाष सौलंकी, प्रआर. प्रदीप शिन्दें, प्रआर. ज्ञानचंद यादव, प्रआर. आदित्य गौड़, आर. लखन प्रताप सिंह, आर. कुलदीप सिंह, आर. मनीष माली, आर. अजातषत्रु, आर. राहुल चन्देल की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE