BREAKING NEWS
KHABAR : मध्य प्रदेश में प्रशासनिक भूचाल, कई आईएएस.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार.. <<     KHABAR : आगामी महत्वपूर्ण आयोजनों व प्रकल्प को.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के भीलवाड़ा का स्थायी वारंटी चढ़ा.. <<     KHABAR : अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के.. <<     KHABAR : ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि,.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2025, 5:41 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की मंगलवाड़ थाना पुलिस और नेशनल हाईवे, जैसे ही अफीम लेकर रवाना हुआ लीलाराम तो की घेराबंदी, फिर जब ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिये कितनी मात्रा में ले जा रहा था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा अवैध मादक तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 01 किलो 790 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर जालौर जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करने के दिये गए निर्देश के क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन में व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में रविवार को एसएचओ मंगलवाड भगवानलाल पु.नि. अपने थाने के पुलिस जाप्ता एएसआई श्यामलाल, कानि. राकेश कुमार, सुनिल कुमार, प्रेमाराम व नारायण के साथ सर्कल गश्त करता हुआ मंगलवाड चौराहा से नेशनल हाईवे को मिलाने वाली रोड पर इण्डियन पेट्रोल पम्प के पहले, सरहद मंगलवाड पहुंचे। जहां एक व्यक्ति पुलिस जाप्ता व बोलेरो सरकारी को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ा और पुलिस को देखकर भागना संदिग्ध होने से तलाशी ली गई तो उसके पास बैग से 01 किलो 790 ग्राम अवैध अफीम मिली। उक्त अवैध अफीम को जब्त कर आरोपी जालौर जिले के झाब थानांतर्गत हरजी की ढाणी, मारूखेडा, पमाणा निवासी 32 वर्षीय लीलाराम देवासी पुत्र हेमाराम देवासी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना मंगलवाड़ पर एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE