BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2025, 1:20 pm
BIG NEWS : हिंसक झड़प में बदल गई बंजारा समाज की पंचायत, साठखेड़ा तालाब की पाल पर दिवंगत की अस्थि विसर्जन को लेकर होनी थी चर्चा, दो पक्ष हुए आमने-सामने, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में बंजारा समाज की पंचायत हिंसक झड़प में बदल गई। साठखेड़ा तालाब की पाल पर दिवंगत की अस्थि विसर्जन को लेकर आयोजित पंचायत में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पहले पक्ष से कानपुर निवासी गोपाल बंजारा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके जीजा सोदान सिंह के पिता की अस्थियों के संबंध में पंचायत बुलाई गई थी।
इस दौरान खेरखेड़ा भाट के बाबूलाल, जगदीश, रोडू, तूफान, राजेश, वकील और मुकेश बंजारा ने उन पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। दूसरे पक्ष से खेरखेड़ा भाट के राजू बंजारा ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि मीटिंग के दौरान गोपाल, श्यामलाल, शिवलाल, दूले सिंह, तूफान और सोदा बंजारा ने गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी मनोज महाजन ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस कायमी की है। कुल 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE