BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2025, 7:26 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और बाइक सवार तस्कर, जैसे ही हुआ माल लेकर रवाना तो खाकी ने की घेराबंदी, फिर जब ली तलाशी तो माजरा देख रह गए दंग, भारी मात्रा में ले जा रहा था अफीम, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के भादसोड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बाईक सवार व्यक्ति के कब्जे से एक किलो 14 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी भदेसर अनील शर्मा के सुपर विजन मे थानाधिकारी भादसौड़ा घेवरचन्द उ.नि. के नेतृत्व मे थाने के एएसआई सुरेश लाल, कानि. विनोद कुमार, रतन लाल, विरेन्द्र सिंह, सुशील कुमार व भैरुलाल द्वारा नाकाबन्दी के दौरान एक संदिग्ध बिना नम्बरी मोटर साईकिल को रूकवाने का प्रयास किया। किंतु उसका चालक तेज गति मे मोटर साईकिल भगा ले जाने से पुलिस जाप्ता द्वारा पीछा कर घेरा देकर पकडा। 
आरोपी निकुम्भ थाने के सती खेडा निवासी 49 वर्षीय किशोरलाल पुत्र गमेरलाल जाट व उसके कब्जेशुदा मोटर साईकिल की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जेशुदा मोटर साईकिल की डिग्गी मे 01 किलो 14 ग्राम अवैध अफिम मिली, जिसको जब्त कर कार्यवाही की जाकर आरोपी किशोर लाल को गिरफ्तार किया गया व कार्यवाही पर प्रकरण दर्ज कर किया जा रहा हैं। उक्त कार्यवाही मे भादसोड़ा थाने के कानि. प्रकाश चन्द्र व विनोद कुमार की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE