BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2025, 12:21 pm
BIG NEWS : नीमच शहर का चौपड़ा गणेश मंदिर और रात का काला अंधेरा, जब मोटरसाइकिल से निकले गो सेवक पार्थ व सुनील तो हो गई ये बड़ी अनहोनी, तेज रफ्तार कार ने मचाया कोहराम, सूचना मिलते ही दौड़े परिजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चौपड़ा गणेश मंदिर चौराहे पर रविवार, सोमवार की दरमियानी रात्रि में करीब 1.30 बजे एक सड़क दुर्घटना घटित हो गई। 


जिसमें विजय टॉकीज चौराहे की तरफ से आई तेज रफ्तार सफेद रंग की आई 10 कार क्रमांक एमपी 44 सीबी 0531 ने सुजूकी हिट मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 44 एमबी 8727 को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार गौ सेवक पार्थ जोशी बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहीं बाइक पर पीछे बैठा दशहरा मैदान निवासी सुनील साठीया भी घायल हो गया। 


जानकारी के मुताबिक पार्थ जोशी अपनी मजदूरी कर देर रात रेल्वे स्टेशन की ओर से अपने घर जा रहा था, उसने सुनील नामक युवक को लिफ्ट दी थीं। सुनील को पार्थ अपने वाहन से उतार ही रहा था, कि तभी तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस व गौसेवक तत्काल पार्थ जोशी व सुनील को लेकर जला चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया है। घटना में पार्थ जोशी की मोटर सायकिल पूरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक्सीडेंट के बाद कार चालक मौके से कार को लेकर फरार हो गया था। लेकिन उसकी कार की नंबर प्लेट मौके पर ही गिर गई थी। जिसके आधार पर गौ सेवकों ने देर रात्रि में ही बड़ी संख्या में कैंट थाने पहुंचकर कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। जहां पुलिस ने दुघर्टना कारित करने वाले कार चालक के विरुद्ध धारा 281,125 (ए) व 184 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है, वहीं दोनों घायलों का उपचार जारी है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE