नीमच। चंडीगढ़ में हाल ही में हुए IPL मैच (पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स) के दौरान एक बेहद खास पल देखने को मिला। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के छोटे से गांव रेवली देवली से ताल्लुक रखने वाले युवा उद्यमी अर्जुन नागदा ने इस मैच में डे प्रेजेंटर की भूमिका निभाई और Angel One द्वारा प्रायोजित सुपर सिक्सर अवॉर्ड विजेता खिलाड़ी को सम्मानित किया।
अर्जुन नागदा ने कम उम्र में ही कई सफल स्टार्टअप्स की शुरुआत की है, जिनमें Imperial Securities, FinShark India, Imperial Skills Pvt. Ltd. और हाल ही में शुरू किया गया AI (Artificial Intelligence) आधारित स्टार्टअप शामिल हैं।
व्यवसाय के साथ-साथ अर्जुन का योगदान शिक्षा और सामाजिक कार्यों में भी उल्लेखनीय रहा है। उनका एनजीओ "Imperial Skills" पिछले 10 वर्षों से महिलाओं और वंचित वर्गों के कौशल विकास और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रहा है।
उनकी IPL जैसे बड़े मंच पर उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि यदि हौसले बुलंद हों, तो छोटे से गांव से भी निकलकर कोई युवा बड़ी उपलब्धियों तक पहुंच सकता है।