BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2025, 1:38 pm
BIG NEWS : राजस्थान की बेगूं थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जैसे ही खाकी की नाकाबंदी देख रतन ने लगाई दौड़े तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब पकड़कर ली काले रंग के बैग की तलाशी..., भारी मात्रा में माल जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 03 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये हैं। जिस पर एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हिगड़ के निर्देशन व वृत्ताधिकारी बेगूं अजंली सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी बेगूं शिवलाल पुनि, कानि. सुरेन्द्र, रमेश, जगदीप व मनोहर द्वारा सोनगर गांव स्कूल के पास पहुंच नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति अपने पीठ पर एक काला रंग का बैग लिए नजर आया जो नाकाबंदी में लगे पुलिस जाप्ता को देखकर वापस भागने लगा, जिसको घेरा देकर पकड़ा व काले रंग के बैग को खोलकर देखा तो 03 किलोग्राम अवैध गांजा होना पाया गया। उक्त अवैध गांजे को जब्त कर आरोपी सोनगर थाना बेगूं जिला चित्तौड़गढ निवासी 25 वर्षीय रतनलाल उर्फ शिवम जटिया पुत्र चुन्नीलाल जटिया को गिरफ्तार कर अवैध गांजा के संबंध में थाना बेगूं पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं। आरोपी से खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE