BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2025, 11:34 am
OMG: डेढ़ किलो अवैध अफीम के साथ दंपति गिरफ्तार, एमपी निवासी पति-पत्नी बाईक पर ले जा रहे थे अफीम, पढ़िए रिपोर्ट

Share On:-

चित्तौड़गढ़, 17 अप्रैल। जिले की साडास थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बाईक पर सवार महिला व पुरूष के कब्जे से एक किलो 551 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एमपी के निवासी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ साडास थाने पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

 पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व धरपकड हेतु एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार प्रभुलाल कुमावत के सुपरविजन में थानाधिकारी साडास आजाद पटेल उ.नि. व हैड कानि. कैलाशचन्द्र, कानि, बाबुलाल, लक्ष्मण, मुकेश, रामलाल, महेश व महिला कानि. नीरज द्वारा साडास थाना सर्कल के जागण माताजी के मन्दिर के पास जवासिया पर नाकाबन्दी की जा रही थी।

इसी दौरान जवासिया की तरफ से एक मोटरसाईकिल तेज गति से आई, जिस पर एक महिला व एक पुरूष सवार थे। जिसको पुलिस टीम द्वारा रूकवाया गया व संदिग्ध होंने पर उनके पास के एक बैग की तलाशी ली गई तो बैग के अन्दर सफेद रंग की पारदर्शी प्लास्टिक की थैली नजर आई जिसमें 1 किलो 551 ग्राम अवैध अफीम पाई गई। अवैध अफीम व मोटरसाईकिल को जब्त कर आरोपी पति-पत्नी एमपी के नीमच जिले के मनासा थानांतर्गत मालाहेड़ा निवासी 52 वर्षीय भूरा पुत्र गोरा बंजारा व 50 वर्षीय प्रेमबाई पत्नी भूरा बंजारा को गिरफतार किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना साडास पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE