BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2025, 11:16 am
BIG NEWS : सफेद रंग की तिरपाल ढंकी पिकअप और रात्रि गश्त पर खाकी, जब संदिग्ध अवस्था में दिखी खड़ी तो की पूछताछ, फिर जैसे ही ली तलाशी माजरा देख उड़ गए होश, भारी मात्रा में भरा था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा जिले में मादक पदार्थ की तस्करी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने तथा नशामुक्ति के लिये प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त अनुविभागीय अधिकारीयों व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एन एस सिसोदिया के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिव रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बोलेरो पीकअप वाहन से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17.04.2025 को रात्रि गश्त के दौरान भ्रमण करते हुए एक संदिग्ध सफेद रंग की तिरपाल से ढकी बिना नंबर की बोलेरो पीकअप खड़ी हुई मिली। तलाशी लेते बोलेरो पीकअप चालक उपस्थित नहीं पाया गया जो जंगल व आसपास तलाश करते नहीं मिला। बोलेरो पीकअप के अन्दर से 50 प्लास्टिक के कट्टो में भरा 10 क्विंटल 90 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया गया। थाना मनासा पर बोलेरो पीकअप चालक के विरुध्द धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है। पीकअप चालक की तलाश की जा रही है।

 

जप्त सामग्री-
10 क्विंटल 90 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय बोलेरो पीकअप कुल कीमत 21,50,700 रुपये 

सराहनीय कार्य- 
इस सराहनीय कार्य मे थाना मनासा की टीम सउनि. पन्नालाल चौहान, आर. रघुवीर सिंह, आर. पदम सिंह, आर. राजेन्द्र सिंह, आर. पिंकेश मोगिया, आर. विनोद भाटी, आर. अजय खराड़ी का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE