शाजापुर। जिले के 3 खिलाड़ी सीनियर रग्बी नेशनल चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का करेंगे प्रतिनिधित्व शाजापुर रग्बी सचिव अर्जुन पाटीदार ने बताया चयनित खिलाड़ी स्वदेश कदम, रानी केवट, सविता मालवीय का चयन मध्य प्रदेश सीनियर रग्बी टीम के लिए हुआ है। सीनियर रैग्बी नेशनल चैंपियनशिप 23 से 28 अप्रैल 2025 (असम की राजधानी गुवाहाटी ) में अयोजित की जाएगी जिसमें ये खिलाड़ी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।कोच अर्जुन पाटीदार ने कहा कि इसे पहले भी ये खिलाड़ी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 3 खिलाड़ी स्वदेश, कदम रानी, सविता ने कहा कि हम अपने कोच अर्जुन सर की कड़ी मेहनत के कारण आज यहां तक पहुंचे हैं चयनित 3 खिलाड़ियों को कोच अर्जुन पाटीदार, मोना धाकड़, युवराज देवड़ा, दीपक नरवरिया, मनीषा, ऋषिका आदि सभी खिलाड़ियों ने बधाई दी और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।