BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2025, 12:03 pm
BIG REPORT : साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, बेरोजगार युवाओं को चंद पैसो का लालच देकर खुलवाए जा रहे थे फर्जी अकाउंट, फिर इंटरस्टेट ठगों को बेचे जा रहे थे बैंक अकाउंट, पढे़ दीपक कुमार गर्ग की खबर 

Share On:-

शहडोल। देशभर में तेजी से पैर पसार रहा साइबर फ्रॉड अब छोटे जिलों तक भी पहुंच चुका है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां कुछ बेरोजगार युवकों को चंद पैसों का लालच देकर उनसे फर्जी बैंक अकाउंट खुलवाए गए और ये अकाउंट अंतर्राज्यीय साइबर ठगों को बेच दिए गए। इन खातों का इस्तेमाल देशभर में लोगों से ठगी गई रकम को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था।


जानकारी के अनुसार, शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र स्थित हीरा कॉलोनी के पास एवेरी फ्रेस कैफे नामक इंटरनेट कैफे चलाने वाले दो दोस्त हीरेन्द्र विश्वकर्मा और अभिषेक पनिका को कुछ युवकों ने क्यूआर कोड बनवाने के बहाने संपर्क किया। संगम मिश्रा और ऋषि चौधरी नामक युवकों ने खुद को एक वेबसाइट का एजेंट बताते हुए उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे ज़रूरी दस्तावेज लेकर नया बैंक अकाउंट खुलवाया। फिर यह अकाउंट राजीव सिंह और ऋषि को सौंप दिए गए, जो इन्हें यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और हरियाणा जैसे राज्यों में सक्रिय साइबर ठगों को बेच देते थे।


इन खातों में देशभर में ठगी से कमाया गया पैसा ट्रांसफर किया जाता था। हीरेन्द्र और अभिषेक ने जब इस फ्रॉड का अंदेशा होते ही पुलिस से शिकायत की तो जांच के बाद बड़ा रैकेट सामने आया। पुलिस ने राजीव सिंह परिहार, ऋषि चौधरी, आदित्य मिश्रा और सैराभ कोरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से आदित्य मिश्रा और सैराभ कोरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड राजीव सिंह है, जिसे हरियाणा पुलिस ने करीब पौने दो करोड़ की साइबर ठगी के मामले में शहडोल से गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस का कहना है कि गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े हैं और जांच आगे जारी है। शहडोल पुलिस अधिकरियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने व्यक्तिगत दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति को न दें और क्यूआर कोड या बैंक अकाउंट जैसी चीजों को लेकर पूरी सतर्कता बरतें।


वही इस पूरे मामले में बुढार थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्केनर बनाने के नाम पर कुछ लोगो के द्वारा उनके डाक्यूमनेट लेकर ऑनलाइन खाते खोलकर इनका उपयोग साइबर फ्राड में किया जाता रहा, पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो को ग्रिफ्तार किया गया, अभी विवेचना की जा रही, आगे जो तथ्य आएंगे उसले आधार पर और भी कार्यवाही की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE