BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2025, 12:26 pm
KHABAR : पूर्व सरपंच के घर लाखों की चोरी, छत की जाली तोड़कर घुसे चोरों ने बेहोशी की दवा स्प्रे कर 20 तोला सोना और नकदी ले उड़े, पढे़ खबर 

Share On:-

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के एक गांव में पूर्व सरपंच के घर चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चोरों ने बेहोशी दवा स्प्रे कर लाखों के सोने, चांदी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घर के सदस्य सुबह उठे तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। चोरी की वारदात आधी रात 12 से दो बजे के बीच हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


दरअसल मामला ऊमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैरा गांव की है जहां में रात के समय रमेश सिंह बघेल पूर्व सरपंच एवं उनके परिवार के दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने लगभग 20 तोला सोना, तीन-चार किलो चांदी और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि घर के सभी सदस्य सो रहे थे, तभी चोरों ने बेहोशी की दवा स्प्रे कर सब को बेहोश कर दिया।


सुबह उठे से घर की सभी बिजलियां जल रही थी
अज्ञात चोरों ने रात लगभग 12 से दो बजे के बीच में घर के छत की जाल तोड़कर घर में घुसे और मकान की बिजली जलाकर तालों को तोड़ा और सोना- चांदी और नगदी लेकर फरार हो गए। परिजनों ने कहा कि रात को बिजली बंद कर सोए थे, जब सुबह हुई तो देखा घर की सभी बिजली जल रही थी। फरियादी पूर्व सरपंच रमेश सिंह बघेल ने घटना की जानकारी थाने में दी। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE