BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2025, 1:06 pm
BIG NEWS : नीमच में पत्रकार पर जानलेवा हमला, चाय की दुकान पर बैठे थे राजेश, तभी पहुंचा ठेकेदार ओम, फिर जैसे ही निकाला चाकू तो..., घटना की भनक लगते ही दौड़ी खाकी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में एक मीडिया संस्थान के पत्रकार साथी राजेश प्रपन्ना पर जानलेवा हमला हुआ है। ठेकेदार ओम भाटी ने राजेश पर चाकू से जानलेवा हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। चाकू के हमले से राजेश की कलाई और पेट पर गंभीर चोटें आई है। उसे गंभीर हालत में चिकित्सालय लाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे भोलियावास चौराहा पर घटित हुई। राजेश ने बताया कि वह चौराहा पर स्थित एक चाय की होटल पर बैठा था। इसी दौरान ठेकेदार ओम भाटी वहां पहुंचा और गाली गलौच करते हुए चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से मुझे कलाई व पेट में गंभीर चोटें आई है। राजेश के अनुसार ओम भाटी से उसका भोलियावास मेन रोड पर मकान निर्माण के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते उसने कुछ दिन पहले भी फोन पर मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद मुझ पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिला अस्पताल से राजेश को निजी अस्पताल में रैफर किया गया। जहां डॉ. सिद्दीकी द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। पत्रकार राजेश प्रपन्ना पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कैंट पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE