BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2025, 1:38 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जैसे ही तस्कर ने लगाया पिकअप में टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जब अधिकारियों ने ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, भारी मात्रा में हो रही थी तस्करी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्व विशेष अभियान के तहत 320 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय पिकअप वाहन सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 17 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल 320 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया है। साथ ही तस्करी में उपयोग की जा रही एक महिन्द्रा लोडिग बोलेरो पिकअप क्रमांक आरजे 01 जीसी 3592 को भी जब्त किया है। पुलिस ने तस्करी के लिए अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को भी आरोपी बनाया। कुल कीमती 39,00,000 रुपये का मश्रुका जप्त किया गया है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्व प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच अंकित जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद निकितासिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक वीरेन्द्र झा के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 320 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व एक महिन्द्रा लोडिग बोलेरो पिकअप क्रमांक आरजे 01 जीसी 3592 सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23.04.2025 को रात्रि में पुलिस चौकी डीकेन थाना रतनगढ पर मुखबीर द्वारा पिकअप वाहन से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तस्करी हेतु लेकर जाने की सूचना प्राप्त होने पर नीमच-डीकेन रोड जनकपुर फन्टे पर नाकाबन्दी की जाकर आरोपी के कब्जे से 320 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए एक महिन्द्रा लोडिग बोलेरो पीकअप क्रमांक आरजे 01 जीसी 3592 के चालक आरोपी शिवराज पिता गोपीलाल सालवी उम्र 22 साल बलाई निवासी ग्राम रेडवास पुलिस थाना बडलियास जिला भीलवाडा (राजस्थान) के कब्जे से जप्त कर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले बहादुर पिता शोजी बंजारा निवासी ग्राम बागरेड खेडा पुलिस थाना जावद जिला नीमच (म.प्र.) को भी आरोपी बनाया जाकर आरोपीयों के विरूद्ध थाना रतनगढ पर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा  स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
 
 गिरफ्तार आरोपी-
- शिवराज पिता गोपीलाल सालवी उम्र 22 साल बलाई निवासी ग्राम रेडवास थाना बडलियास जिला भीलवाडा (राजस्थान)

 फरार आरोपी-
- बहादुर पिता सोजी बंजारा निवासी ग्राम बागरेड खेडा पुलिस थाना जावद जिला नीमच (म.प्र.)

सराहनीय कार्य- 
उक्त कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक वीरेन्द्र झा, सउनि गोपाल तनान चौकी प्रभारी डीकेन एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE