BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2025, 10:55 am
BIG NEWS : नीमच की सिटी थाना पुलिस और आरजे पासिंग स्वीफ्ट कार, जैसे ही मालखेड़ा फंटे से रवाना हुआ धनराज तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जब रोककर ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, भारी मात्रा में ले जा रहा था अफीम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी विशेष नशा विरोधी अभियान के तहत कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा अपराध समीक्षा बैठकों के दौरान मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक तथा पुलिस मुख्यालय के आदेश के पालन में जिलें के समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवल सिंह सिसोदिया व नगर पुलिस अधीक्षक निकिता सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नीमच सिटी विकास पटेल के कुशल नेतृत्व में नीमच सिटी पुलिस टीम द्वारा स्वीफ्ट कार से अवैध मादक पदार्थ अफीम 07 किलोग्राम तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। 

थाना नीमच सिटी पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि धनराज पिता जयसिह भाटी नि0 जावी का स्वीफ्ट कार से अवैध मादक पदार्थ अफीम लेकर राजस्थान तरफ जाने वाला है मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए मालखेडा फंटा नीमच फोरलेन के आगे कार्यवाही करते हुए स्वीफ्ट कार क्र आरजे 27 सीके 7132 स्वीफ्ट कार से आरोपी धनराज पिता जयसिंह भाटी नि0 जावी से अवैध मादक पदार्थ अफीम 07 किलोग्राम किमती 1400000 रू मय स्वीफ्ट कार आरजे 27 सीके 7132 किमती 10 लाख रूपये जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी के विरूध्द अपराध पंजिबध्द किया जाकर विवेचना की जा रही है आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।

नाम आरोपी- 
धनराज पिता जयसिंह भाटी उम्र 35 साल नि0 जावी।

जप्त सामग्री- 
07 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम किमती 14 लाख रूपये, 01 स्वीफ्ट कार आरजे 27 सीके 7132 किमती 10 लाख रूपये।

सराहनीय कार्य- 
थाना प्रभारी नीमच सिटी व उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE