BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2025, 5:38 pm
NEWS : ग्रुप स्तरीय अंतर सैनिक स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 प्रतियोगिता का शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राज्य के चित्तौड़गढ़ स्थित सैनिक स्कूल में सोमवार को ग्रुप स्तरीय अंतर  सैनिक स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। स्कूल की उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार एवं प्रतियोगिता के संयोजक चंद्रप्रकाश गोयल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। स्कूल के एथलेटिक ग्राउंड में मुख्य अतिथि ने सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के स्पोर्ट्स कैप्टेन कैडेट अनुराग थालोर के नेतृत्व में आयोजित मार्च पास्ट की सलामी ली एवं मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। स्पोर्ट्स कैप्टेन कैडेट अनुराग थालोर ने सभी खिलाडियों को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और खेल को जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में खेलों के प्रति रुचि को बढ़ाना तथा सैनिक स्कूलों के मध्य आपसी सहयोग और प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना है। 
स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान सहित 6 सैनिक स्कूलों से 64 लड़कियों सहित कुल 224 प्रतिभागी भाग ले रहें हैं। इस प्रतियोगिता को तीन वर्गों सब जूनियर अंडर -15 (लड़के), जूनियर अंडर-17 (लड़के) एवं जूनियर अंडर -17 गर्ल्स  में बांटा गया। अंतर सैनिक स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट ( ग्रुप-सी) में कुल 6 सैनिक स्कूल भाग ले रही हैंे, जिनमें सैनिक स्कूल रीवा (मध्यप्रदेश), सैनिक स्कूल मैनपुरी (उत्तरप्रदेश) सैनिक स्कूल अमेठी (उत्तरप्रदेश), सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के साथ-साथ पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के तहत नए खुले सैनिक स्कूल, सैनिक स्कूल इटावा  (उत्तरप्रदेश) एवं सैनिक स्कूल जोधपुर (राजस्थान) शामिल हैं।   
प्रतियोगिता के सब जूनियर अंडर-15 (लड़के) वर्ग में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ (राजस्थान) एवं सैनिक स्कूल मैनपुरी (उत्तरप्रदेश) के मध्य हुए मैच में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ (राजस्थान) ने सैनिक स्कूल मैनपुरी (उत्तरप्रदेश) को 2-0 से हराया। सैनिक स्कूल अमेठी (उत्तरप्रदेश) एवं सैनिक स्कूल इटावा  (उत्तरप्रदेश) के मध्य हुए मैच में सैनिक स्कूल अमेठी (उत्तरप्रदेश) ने सैनिक स्कूल इटावा (उत्तरप्रदेश) को 12-0 से हराया। जूनियर अंडर-17 (लड़के) वर्ग में सैनिक स्कूल रीवा (मध्यप्रदेश) एवं सैनिक स्कूल अमेठी (उत्तरप्रदेश) के मध्य हुए मैच में सैनिक स्कूल अमेठी (उत्तरप्रदेश) ने सैनिक स्कूल रीवा (मध्यप्रदेश) को 3-0 से हराया। जूनियर अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ (राजस्थान) एवं सैनिक स्कूल रीवा (मध्यप्रदेश) के मध्य हुए मैच में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ (राजस्थान) ने सैनिक स्कूल रीवा (मध्यप्रदेश) को 3-0 से हराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE